फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14 में हिना खान का खुलासा, कॉलेज के दिनों में ‘इंडियन आइडल’ में दिया था ऑडिशन

Thu, 15 Oct 2020 12:46 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 15 Oct 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 Hina khan reveals she participated in indian idol audition
हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान तूफानी सीनियर्स के तौर पर खूब धूम मचा रहे हैं। बिग बॉस में इस बार सीनियर्स ने जूनियर्स के जिम्मे कई काम सौंपे हैं। हालांकि इस हफ्ते ही हिना खान सहित तीनों सीनियर्स घर से बाहर चले जाएंगे। शो में हिना ने अपनी कई पुरानी यादें कंटेस्टेंट राहुल वैद्य के साथ साझा की हैं।

 

Bigg boss 14 Hina khan reveals she participated in indian idol audition
हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan

हिना खान एक अच्छी गायिका हैं, ये तो कई लोगों को पता है। बिग बॉस के घर में उन्हें कई बार गुनगुनाते हुए देखा गया है। अब बिग बॉस 14 के घर में हिना खान ने खुलासा किया कि उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के लिए भी ऑडिशन दिया था। 

Bigg boss 14 Hina khan reveals she participated in indian idol audition
हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan

कंटेस्टेंट और गायक राहुल वैद्य से हिना खान बातचीत करती हैं और बताती हैं कि उन्होंने दिल्ली में कॉलेज के दिनों में इंडियन आइडल में ऑडिशन दिया था। हिना कहती हैं कि दिल्ली में कॉलेज के दिनों में वह अपने दोस्तों के साथ एक मॉल में गईं और शो के लिए ऑडिशन दिया। उस वक्त राहुल वैद्य स्पेशल गेस्ट थे, जहां उन्होंने हिना को विजेता चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 Hina khan reveals she participated in indian idol audition
हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan

हिना खान ने अपने संगीत के प्यार को लेकर कई बातें कीं। हिना बताती हैं कि वो इंडियन आइडल के दिल्ली ऑडिशन में टॉप 30 में आई थीं। बता दें कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए ऑडिशन दिया। अपने एक दोस्त के कहने पर हिना खान ने यह ऑडिशन दिया था। उन्होंने अभिनय में कोई प्रशिक्षण नहीं लिया था, लेकिन वह स्क्रीन टेस्ट में पास हो गईं।

विज्ञापन
Bigg boss 14 Hina khan reveals she participated in indian idol audition
हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की बात करें तो चर्चा है कि तीनों सीनियर्स के बाहर होने के बाद गौतम गुलाटी शो में जा सकते हैं। गौतम सीजन आठ के विजेता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर संकेत दिए कि वो घर में एंट्री करेंगे। इसके अलावा इस हफ्ते दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी पहुंच सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed