'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट कविता कौशिक घर से बाहर निकल गई हैं। रुबीना दिलैक और कविता के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में कविता ने रुबीना के पति अभिनव शुक्ला को भी घसीटने की कोशिश की। उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि ऐसा कुछ है जो रुबीना नहीं जानती हैं।
Bigg Boss 14: कविता कौशिक के पति ने अभिनव शुक्ला को लेकर किया खुलासा- देर रात शराब पीकर उनकी पत्नी को..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जब कविता बाहर हो चुकी हैं तो उनके पति रोनित ने ट्विटर पर चौंकाने वाले खुलासे किए। यहां रोनित ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनके ट्वीट से जाहिर है कि वह अभिनव शुक्ला के बारे में कह रहे हैं। उन्होंने लिखा ‘मैं अब सच्चाई यहां बताना चाहता हूं। इतने जेंटलमेन भी नहीं हैं, जिनकी हम बात कर रहे हैं। उन्हें शराब के नशे की समस्या है। शराब के नशे में धुत होकर केके (कविता कौशिक) से बात करने की और उन्हें गलत वक्त पर मिलने के लिए बुलाने के लिए रात भर मैसेज किया करते थे। इतना परेशान करते थे कि वह कई बार पुलिस भी बुला चुकी हैं।‘
रोनित आगे लिखते हैं कि ‘यह वही इंसान है जिसने हमसे अपनी फिल्म के लिए हमारा घर मांगा था, वह फिल्म जिसे हमने फ्री में किया था और अपना घर दिया था क्योंकि जाहिर है वह कई वजहों के चलते अपने घर पर शूट नहीं कर सकते थे। और अब ये बोल रहा है उसी लेडी को कि मारेगा उसको? मर्द? वाकई??’
This is the same guy who literally begged us to give him our house for a film he wanted to make.the same film which we did for free & gave our house coz he couldn’t shoot at his own place coz of obvious reasons!aur ab yeh bol raha hai ussi lady ko ki maarega usko? Mard? Really??
शो की बात करें तो बिग बॉस 14 में एजाज खान के बाद अभिनव शुक्ला दूसरे फाइनलिस्ट बन गए हैं। अभिनव ने 'नाव' वाले टास्क में पत्नी रुबिना दिलैक के अलावा निक्की तंबोली, जैस्मिन भसीन और राहुल वैद्य को हराकर फिनाले में जगह बनाई।
इससे पहले रुबीना ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया था कि एक वक्त ऐसा था जब वे और अभिनव तलाक लेना चाहते थे। इस शो में हिस्सा लेने का एक कारण यह भी था कि वे साथ में वक्त बिता सकें। रुबीना ने कहा कि उन्होंने तलाक के बारे में सोचने के लिए नवंबर तक का वक्त दिया था। इसी बीच बिग बॉस 14 का ऑफर उनके पास आया।