{"_id":"5fc99e298ebc3e9b7638c561","slug":"kapil-sharma-transformation-then-and-now-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी पर आने से पहले ऐसे दिखते थे कपिल शर्मा, हिट होने के साथ ही बदलता चला गया लुक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी पर आने से पहले ऐसे दिखते थे कपिल शर्मा, हिट होने के साथ ही बदलता चला गया लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 04 Dec 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा ग्लैमर इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों में हैं। वह हमेशा अपनी कॉमेडी से हंसाने में कामयाब तो रहते ही हैं अब उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक से सभी को हैरान कर दिया है। सामने आई तस्वीरों में कपिल काफी स्लिम और हैंडसम लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में उन्होंने करीब 11 किलो वजन कम किया है। कपिल ने जब से अपना कॉमेडी का सफर शुरू किया है तब से लेकर अब तक उनके लुक में काफी बदलाव आया है। तो चलिए उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों पर नजर डालते हैं।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा का वजन लगभग 92 किलो तक पहुंच गया था लेकिन लॉकडाउन में जब उन्हें समय मिला तो उन्होंने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया। नतीजा ये रहा कि अब कपिल का वजन 92 किलो से 81 किलो हो गया है। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल फिलहाल की कई तस्वीरें साझा की हैं।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : फाइल
शो की नियमित मेहमान अर्चना पूरन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कपिल के वजन कम करने की जानकारी दी थी। बता दें कि लाकडाउन की वजह से तीन महीने से भी ज्यादा समय तक कपिल का शो बंद रहा था। जब फिर से शो की शूटिंग शुरू हुई तो कोरोना से संबंधित नियमों का पालन किया जा रहा है। अब शो में दर्शकों को नहीं बुलाया जाता है। उनकी जगह कार्डबोर्ड से तैयार कटआउट रखे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : फाइल
2006 में कपिल शर्मा ने कॉमेडी शो 'हंस दे हंसा दे' किया। अगले ही साल यानी 2007 में उन्हें 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में पहला बड़ा ब्रेक मिला। कपिल इस शो के विजेता बने। साल 2010-13 के बीच कपिल 'कॉमेडी सर्कस' के लगातार छह सीजन के विजेता बने। कॉमेडी में पहचान बनाने के बाद कपिल ने खुद का शो लॉन्च किया 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'। इस शो के बंद होने के बाद उन्होंने थोड़ा ब्रेक लिया और अभी वह सोनी टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा की शुरुआती जिंदगी काफी संघर्षों भरी रही है। उनके पिता पंजाब पुलिस में हवलदार थे और उनके तीन भाई-बहन हैं। कैंसर से उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। अभी मुंबई में कपिल अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। खबरें हैं कि कपिल जल्द ही दोबारा पिता बनने वाले हैं। हालांकि उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।