फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली पत्नी से इजाजत लेकर इस अभिनेता ने की थी दूसरी शादी, ऐसा था बच्चों का रिएक्शन

Fri, 04 Dec 2020 12:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 04 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
yeh rishta kya kehlata hai fame sanjeev seth and  lata sabharwal love story
संजीव सेठ अपने परिवार के साथ - फोटो : फाइल

कई बार सीरियल में रोमांस करते-करते एक्टर्स असल जिंदगी में भी एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं। और फिर स्क्रीन पर दिखने वाली जोड़ी रियल लाइफ में बन जाती है। लेकिन कभी-कभी कुछ कहानियां बड़ी फिल्मी सी होती हैं बिलकुल स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर 'संजीव सेठ' और एक्ट्रेस 'लता सभरवाल' जैसी। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि संजीठ सेठ ने लता सभरवाल से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी से इजाजत ली थी।

yeh rishta kya kehlata hai fame sanjeev seth and  lata sabharwal love story
संजीव सेठ - फोटो : फाइल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में संजीव सेठ और लता सभरवाल ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। लेकिन इस किरदार को निभाते-निभाते न जाने कब दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। लेकिन दोनों का मिलन इतना सरल भी नहीं था। दरअसल संजीव सेठ पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे।

yeh rishta kya kehlata hai fame sanjeev seth and  lata sabharwal love story
रेशमा टिपनिस और संजीव - फोटो : फाइल

संजीव की पहली शादी अभिनेत्री रेशमा टिपनिस से हुई थी। इन दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था। रेशमा की उम्र जब सिर्फ 20 साल की थी, तभी उन्होंने संजीव से विवाह रचा लिया था। कुछ दिन दोनों प्यार से साथ रहे लेकिन फिर कलह शुरू हो गई। 11 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yeh rishta kya kehlata hai fame sanjeev seth and  lata sabharwal love story
लता और संजीव - फोटो : फाइल

लता सभरवाल से प्यार होने के बाद संजीव सेठ ने काफी दिनों तक उन्हें प्रपोज नहीं किया। संजीव को डर था कि कहीं इसका असर उनके प्यार पर न पड़ जाए। इसके लिए उन्होंने एक तरकीब निकाली। लता को प्रपोज करने से पहले उन्होंने इस बारे में अपने बच्चों और पहली पत्नी से बात की और उनसे दूसरे शादी करने की इजाजत की मांगी। 

विज्ञापन
yeh rishta kya kehlata hai fame sanjeev seth and  lata sabharwal love story
लता और संजीव - फोटो : फाइल

संजीव का ये व्यवहार देख उनका परिवार काफी खुश हुआ। इसके बाद संजीव ने लता को प्रपोज किया। दोनों की शादी में उनकी पहली पत्नी ने भी हाथ बंटाया। इस तरह संजीव और लता एक दूसरे के हो गए। साल 2010 में दोनों की शादी हो गई। तब से दोनों एक दूसरे के साथ सुखी जीवन बिता रहे हैं। 

मिस्त्र के पिरामिड के सामने मॉडल की कराया बोल्ड फोटोशूट, पुलिस ने फोटोग्राफर को किया गिरफ्तार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed