फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP 47 Week: स्टार प्लस के इस शो ने मारी बाजी, देखें टॉप पांच सीरियल की लिस्ट

Thu, 03 Dec 2020 08:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Dec 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Trp 47 Week Top Five Shows Anupamaa Kundali Bhagya
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया

47वें हफ्ते की टीआरपी रैंकिंग सामने आ गई है। पर्दे पर बिग बॉस, तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे कई कार्यक्रम हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं लेकिन टीआरपी में इन्होंने कौन सा स्थान हासिल किया है इस बात का पता पार्क की रिपोर्ट से चलता है। अगर लेटेस्ट वीक की टीआरपी रैंकिंग देखें तो स्टार प्लस के कार्यक्रम अनुपमां ने बाजी मारी है। शो के इम्प्रेशंस में भी इजाफा हुआ है। इन दिनों शो में वनराज और काव्या के अफेयर का सच जानने के बाद बा और बाकी सारे घरवाले परेशान है। वनराज ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया है। चलिए जानते हैं टॉप-5 में किस-किस को मिला स्थान?

Trp 47 Week Top Five Shows Anupamaa Kundali Bhagya
कुंडली भाग्य - फोटो : सोशल मीडिया

कुंडली भाग्य
यह शो दूसरे नंबर पर है। जी टीवी के सुपरहिट सीरियल 'कुंडली भाग्य' में माहिरा प्रीता के गले की फांस बन चुकी है। आपने देखा कि माहिरा बेहोश होने का नाटक करती है ताकि करण उसका करवा चौथ का उपवास तोड़ दे। शो कई हफ्तों से लगातार टीआरपी में बना हुआ है।

Trp 47 Week Top Five Shows Anupamaa Kundali Bhagya
साथ निभाना साथिया - फोटो : सोशल मीडिया

साथ निभाना साथिया
टीआरपी के मामले में स्टार उत्सव के सीरियल साथ निभाना साथिया ने अच्छी वापसी की है। साथ निभाना साथिया सीरियल को कुल 10665 इम्प्रेशंस मिले हैं। यह शो भी पिछले कई हफ्तों से टीआरपी में जगह बनाए हुए है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Trp 47 Week Top Five Shows Anupamaa Kundali Bhagya
कुमकुम भाग्य

कुमकुम भाग्य
47वें हफ्ते जी टीवी का बहुचर्चित सीरियल कुमकुम भाग्य एक पायदान खिसक गया है। टीआरपी की पिछली रिपोर्ट में यह सीरियल तीसरे नंबर पर था, लेकिन अब यह सीरियल चौथे नंबर पर पहुंच गया है। कुमकुम भाग्य को कुल 10018 इम्प्रेशंस मिले हैं। 

विज्ञापन
Trp 47 Week Top Five Shows Anupamaa Kundali Bhagya
India's Best Dancer - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इंडियाज बेस्ट डांसर ग्रैंड फिनाले पांचवे स्थान पर रहा। शो का ग्रैंड फिनाले नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट, डांस और मस्ती से भरा रहा. ग्रैंड फिनाले में कोरियोग्राफर्स राघव जुयाल और धर्मेश येलांदे भी शामिल हुए। इंडियाज बेस्ट डांसर शो का खिताब गुरुग्राम के अजय सिंह उर्फ टाइगर पॉप ने जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed