फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी हीरोइन मोनालिसा के सामने से महफिल लूट ले गईं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी, ये है पूरा मामला

Thu, 03 Dec 2020 07:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 03 Dec 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa Back With Colors Namak Issk Ka  Sapna Chaudhary joins the shows launch
मोनालिसा, सपना चौधरी - फोटो : Instagram

अपने सोशल मीडिया पेजों पर हर दूसरे तीसरे दिन अपनी कामुक तस्वीरें लगाकर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री मोनालिसा को मनोरंजन जगत में उनकी हैसियत का अंदाजा आखिरकार गुरुवार को ही हो गया। कहां तो उनके नाम को लेकर एक नए टेलीविजन धारावाहिक की खूब हवा बांधी जा रही थी लेकिन शो लॉन्च होने को आया तो सारी लाइम लाइट लूट ले गईं, हरियाणा से निकली इंटरनेशनल स्टार सपना चौधरी।

Bhojpuri Actress Monalisa Back With Colors Namak Issk Ka  Sapna Chaudhary joins the shows launch
नमक इस्क का - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

7 दिसंबर से शुरू होने जा रहे धारावाहिक 'नमक इस्क का' की कहानी एक नाचने वाली लड़की चमचम की कहानी है। शो की लॉन्चिंग पर खासतौर से शामिल हुईं हरियाणा की मशहूर नर्तकी सपना चौधरी इस बात पर खुश दिखीं कि टीवी पर पहली बार किसी नाचने वाली का जीवन गहराई से दिखाया जाएगा। सपना ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि किसी ने नाचने वाली लड़कियों के दर्द को समझा और इस पर एक पूरी कहानी दुनिया के सामने लाने की कोशिश की। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में हम बात करने में भी हिचकिचाते हैं। आशा है कि यह शो हम नर्तकियों की जिंदगी को एक नई दिशा दे सकता है।'

Bhojpuri Actress Monalisa Back With Colors Namak Issk Ka  Sapna Chaudhary joins the shows launch
सपना चौधरी - फोटो : instagram

अपनी बात जारी रखते हुए सपना कहती हैं, 'मैं इस दर्द को अच्छे से समझती हूं क्योंकि मैं खुद भी इस दौर से गुजरी हूं। मेरे नृत्य के हुनर को लोग गलत नजर से देखते हैं। मेरा मानना है कि अगर किसी के अंदर कोई हुनर है तो उसकी जगह भी दूसरे कामों के बराबर होनी चाहिए। हर किसी को हक है कि उसका एक घर हो, परिवार हो, पति हो, उसे प्यार मिले, सम्मान मिले। शायद इस मुद्दे की गंभीरता को लोग इतनी जल्दी नहीं समझेंगे! लेकिन, अब समाज में अगर इस मुद्दे पर बात होना शुरु होती है तो इसमें भी बदलाव आएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa Back With Colors Namak Issk Ka  Sapna Chaudhary joins the shows launch
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa

धारावाहिक 'नमक इस्क का' की कहानी एक नाचने वाली लड़की की है जिसको लोग एक नाचने वाली ही समझते हैं। हालांकि नाचना उस लड़की का शौक भी है और वह उसे अपना पेशा भी समझती है। उसके अंदर नाचने का हुनर है लेकिन लोग उसे गलत निगाह से देखते हैं। उस लड़की की भी चाह है कि उसका एक परिवार हो और एक सम्मानित परिवार में उसकी शादी भी हो। लेकिन, उसकी चुनौती इतनी बड़ी है कि उसे एक सम्मानित जगह मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस लड़की की भूमिका धारावाहिक में अभिनेत्री श्रुति शर्मा निभा रही हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Monalisa Back With Colors Namak Issk Ka  Sapna Chaudhary joins the shows launch
नमक इस्क का - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्रुति उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ की होने की वजह से उन्हें देखकर लोग और भी ज्यादा उत्साहित होते हैं। श्रुति ने कहा, 'दरअसल, लखनऊ की संस्कृति अलग है और वहां के लोगों का स्वभाव अलग होता है। जब लोगों को पता चलता है कि मैं लखनऊ से हूं तो वह एकदम अदब से बात करने लगते हैं। भले ही मैं छोटे शहर से हूं लेकिन इसकी वजह से मुझे कभी किसी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा। बेशक, इंडस्ट्री में अपनी चुनौतियां अलग हैं। उनका सामना तो हर किसी को करना पड़ता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed