धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' को अपनी अनोखी और दिलचस्प कहानी के चलते दर्शकों का प्यार मिलता रहा है। इस शो में 20 साल के लीप के बाद छोटी गुड्डन यानी कनिका मान की जिंदगी बहुत-से उतार-चढ़ाव से गुजरी। एक बार फिर इस शो की कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट आया है।
पहचान कौन! 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' की हीरोइन के ये हैं अजब गजब रूप, जानिए क्या है इनकी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियल की शूटिंग के दौरान जो देखने को मिला उससे यही पता चलता है कि छोटी गुड्डन की मां यानी ओरिजिनल गुड्डन भी शो में लौट आई हैं। पहले शो में दिखाया जा चुका है कि लीप के पहले अक्षत के साथ तो उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। लेकिन, मामला कुछ संगीन होता दिखा तो कहानी में कुदरत का करिश्मा होने जा रहा है। पुष्पा और निया की साजिशों से अपनी बेटी को बचाने लौट वह फिर आई हैं। और, अब जो कुछ होने जा रहा है, वह बहुत ही दिलचस्प होने वाला है।
शो की कहानी टीम बताती है कि जहां बड़ी गुड्डन आत्मा बनने का नाटक करते हुए घर के हर सदस्य को डरा रही हैं, वहीं पुष्पा और सोना भी काली की मदद लेती हैं। काली कोई और नहीं बल्कि गुड्डन ही है, जो उन्हें यह विश्वास दिलाने के लिए तंत्र-मंत्र करती है कि वो गुड्डन के भूत से सुरक्षित रहेंगी। जहां वो सभी को डराने का नाटक जारी रखती है, वही छोटी गुड्डन भी बीच-बीच में नजर आती हैं जिससे पुष्पा, सोना, सरू और निया अपनी जान बचाने की फिक्र में जुट जाती हैं।
इन अलग-अलग किरदारों के लिए कनिका मान ने इस शो के हर एपिसोड के लिए चार अलग-अलग लुक अपनाए। बड़ी गुड्डन से छोटी गुड्डन बनना और फिर वापस बड़ी गुड्डन बनना, भले ही मुश्किल ना हो, लेकिन काली का अवतार अपनाना और बड़ी गुड्डन के भूत का रोल निभाना कनिका के लिए बहुत मुश्किल था। हालांकि उन्होंने शिकायत नहीं की और अपने किरदार के अलग-अलग शेड्स को एक्सप्लोर करने को लेकर बेहद उत्साहित रहीं।
इस बारे में कनिका मान कहती हैं, “गुड्डन का किरदार निभाना बढ़िया अनुभव रहा है। मैं इस बात की शुक्रगुजार हूं कि मुझे इतने सारे किरदार निभाने का मौका मिला, जिनके अपने शेड्स और विचित्र स्वभाव हैं। गुड्डन का लुक हमेशा बदलता रहा है और इस समय मैं बारी-बारी से तीन-चार अलग-अलग किरदार निभा रही हूं। मेरा नया किरदार काली का है, जिसका लुक फिल्म ‘चाची 420’ से प्रेरित है। मेरे इस अवतार में एक महाराष्ट्रीयन टच भी है। इसके अलावा मैं छोटी और बड़ी गुड्डन के रोल निभाने के लिए बारी-बारी से सूट और साड़ी भी बदलती हूं।”