छोटे पर्दे का चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' हर साल की तरह इस साल भी खास है। शो हाल ही में 28 नवंबर से शुरू हुआ है। इस शो में अलग- अलग प्रतिभागी अपनी कहानी लेकर आते हैं। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स ही इस शो को खास बनाते हैं। एक ऐसे ही कंटेस्टेंस इस बार भी शो में शामिल हुए हैं। जिनका नाम है सवाई भाट।
'कठपुतली का खेल' दिखाकर घर चलाते थे सवाई भाट, आज हैं 'इंडियन आइडल' के कंटेस्टेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि प्रतिभा किसी के भी पास होती है तो वो उसे कभी ना कभी बुलंदियों पर पहुंचा ही देती है। ऐसा ही कुछ हुआ है इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट सवाई भाट के साथ। सवाई भाट इंडियन आइडल 12 के प्रतिभागी के रूप में चुने गए हैं। उन्होंने ऑडीशन राउंड में 'केसरिया बालम पधारो म्हारे देस' गाकर सभी जजेस का दिल जीत लिया।
राजस्थान के नागौर में रहने वाले सवाई भाट को अनजान लोगों ने यहां का रास्ता दिखाया। अब सवाई की आवाज दुनिया के शिखर पर बैठी हस्तियों के दिल को छू गई है। कल तक गलियों में 'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरता सवाई भाट, आज देश की आवाज बन गया है। सवाई का परिवार तंबू बांधकर रहता है। वो अपने परिवार का पेट पालने के लिए 'कठपुतली का खेल' दिखाया करते थे।
सोनी टीवी के रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में सवाई का ऑडिशन शो के जजेस को भी खूब पसंद आया। उन्होंने सवाई की जमकर तारीफ की। शो के जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल दादलानी को भी यकीन ही नहीं हुआ कि एक 'कठपुतली का खेल' दिखाने वाला व्यक्ति इतना बढ़िया गाना गा सकता है।
गौरतलब है कि इंडियन आइडल में हाल ही में एक ऐसे कंटेस्टेंट ने भी ऑडीशन दिया था जो खुद इंडियन आइडल के सेट पर बैक स्टेज काम किया करता था। युवराज मेधे नाम के शख्स ने इस सेट पर ही बाकी प्रतियोगियों को देखखर गायिकी सीखी और इस बार ऑडीशन दिया। युवराज का ऑडीशन शो के जजेस को भी खूब पसंद आया। शो में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स होते हैं जो कई उतार चढ़ाव के बाद इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं।
पढ़ें: 'लेजा लेजा रे' फेम नीना सरकार ने मुंडवाया अपना सिर, जानिए क्यों उठाया ये कदम