फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: इस पूर्व कंटेस्टेंट ने सलमान खान के शो को बताया पूरी तरह फर्जी, कहा- 'फेक रियलिटी शो'

Thu, 03 Dec 2020 08:29 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Dec 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Former Bigg Boss contestant Diandra Soares has slammed the latest season of the show for rubbish concepts unfair evictions blatant favouritism
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 14 धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट्स निकल चुके हैं तो वहीं कई अपने खेल और रणनीति की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शक भी बिग बॉस 14 को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बिग बॉस की एक पूर्व कंटेस्टेंट ने सलमान खान के इस शो को पूरी तरह से फर्जी बताया है। 

Bigg Boss 14 Former Bigg Boss contestant Diandra Soares has slammed the latest season of the show for rubbish concepts unfair evictions blatant favouritism
डायेंड्रा सोरेस - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस की इस पूर्व कंटेस्टेट का नाम डायेंड्रा सोरेस है। वह बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। डायेंड्रा सोरेस ने ट्विटर पर बिग बॉस 14 को पूरी तरह फर्जी बताया है। साथ ही शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स को भी बेकार बताया है। डायेंड्रा सोरेस ने बिग बॉस 14 को कम टीआरपी वाली सीजन घोषित किया है। इसके लिए उन्होंने शो के मेकर्स द्वारा बनाए फॉर्मेट को जिम्मेदार माना है। 

Bigg Boss 14 Former Bigg Boss contestant Diandra Soares has slammed the latest season of the show for rubbish concepts unfair evictions blatant favouritism
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स

डायेंड्रा सोरेस ने इस बिग बॉस 14 को इसलिए बेकार बताया है क्योंकि इस बार जनता को वोट करने का बहुत कम मौका मिल रहा है और पांच कंटेस्टेंट्स जनता द्वारा वोट दिए बिना शो से निकल चुके हैं। जिसके चलते डायेंड्रा सोरेस ने बिग बॉस 14 को बकवास और ऐसा फर्जी रियलिटी शो बताया है जिसमें जरा भी रियलिटी नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Former Bigg Boss contestant Diandra Soares has slammed the latest season of the show for rubbish concepts unfair evictions blatant favouritism
डायेंड्रा सोरेस - फोटो : इंस्टाग्राम

डायेंड्रा सोरेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बिग बॉस 14 को लेकर लिखा, 'इस सीजन की कम टीआरपी न केवल खराब कंटेस्टेंट्स की वजह से है बल्कि मेकर्स द्वारा बनाए गए बकवास कॉन्सेप्ट से भी है। अनुचित तरह से बिग बॉस के घर से बेघर करना, घोर पक्षपात, अनीतिपूर्ण और बेवजह का टास्क करवाना। कुछ भी असल नहीं है। दर्शक अब समझ चुके हैं। इसलिए इसका ब्वॉयकोट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Former Bigg Boss contestant Diandra Soares has slammed the latest season of the show for rubbish concepts unfair evictions blatant favouritism
डायेंड्रा सोरेस - फोटो : twitter

डायेंड्रा सोरेस ने अपने एक और ट्वीट में लिखा, 'मैंने पिछले सभी सीजन को देखना छोड़ दिया था और इस साल देखने के लिए खुद को कोस रही हूं। मुझे लगता सेल्फ क्वारंटीन में बोरियत होने की वजह से देख रही हूं।' सोशल मीडिया पर डायेंड्रा सोरेस का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि डायेंड्रा सोरेस ने बिग बॉस के सीजन आठ में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
 
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, साझा की अब तक की अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed