फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: एक रुपये फीस लेकर मरीजों का इलाज करते हैं ये डॉक्टर, अमिताभ बच्चन भी जानकर हुए हैरान

Wed, 02 Dec 2020 08:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Dec 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
KBC 12 Ravindra Kolhe and Smita Kolhe will seen in KBC Karamveer special episode
केबीसी 12 - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 12 हर किन अपनी खास वजह से चर्चा में रहता है। इस शो में जहां आम लोग आकर अपने ज्ञान से किस्मत चमकाते हैं वहीं केबीसी में कुछ ऐसी हस्तियां भी आती हैं जिन्होंने देश और लोगों के कल्याण के कुछ न कुछ खास काम किया है। यह खास हस्तियां केबीसी के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में नजर आती हैं। 

KBC 12 Ravindra Kolhe and Smita Kolhe will seen in KBC Karamveer special episode
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

इस बार केबीसी 12 के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में एक खास दंपत्ति नजर आने वाले हैं। इस बुजुर्ग दंपति के बेहतरीन काम को देखकर खुद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें सलाम किया है। दरअसल केबीसी के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में पद्मश्री डॉ. रविंद्र कोल्हे और पद्मश्री डॉ. स्मिता कोल्हे नजर आएंगी। केबीसी में शामिल होने के उनके एक वीडियो प्रोमो को शो के चैनल ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

KBC 12 Ravindra Kolhe and Smita Kolhe will seen in KBC Karamveer special episode
रविंद्र कोल्हे, स्मिता कोल्हे - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर्मवीर स्पेशल एपिसोड का एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में रविंद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे की जिंदगी के बारे में छोटी सी झलक दिखाई गई है। जिसमें वह दोनों मरीजों और किसानों के प्रति अपने सेवा को बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान हो जाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 12 Ravindra Kolhe and Smita Kolhe will seen in KBC Karamveer special episode
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

सोनी चैनल ने रविंद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे के प्रोमो को साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'पद्मश्री डॉ. रविंद्र कोल्हे और पद्मश्री डॉ. स्मिता कोल्हे कई सालों से ग्रामीण आदिवासी समुदाय की चिकित्सा और देखभाल में लगे हुए हैं।' गौरतलब है कि डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे पिछले 32 सालों से गरीबों और किसानों की सेवा कर रहे हैं। वह लोगों का इलाज करने के लिए महज एक रुपये फीस लेते हैं।

विज्ञापन
KBC 12 Ravindra Kolhe and Smita Kolhe will seen in KBC Karamveer special episode
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

आपको बता दें कि रविंद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रहते हैं। वह कई वर्षों से मेलघाट क्षेत्र के बैरागढ़ में आदिवासी समुदाय सेवा कर रहे हैं। उन्होंने मात्र एक रुपये से मरीजों का इलाज करना शुरू किया था। डॉक्टरी मदद के अलावा रविंद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे ग्रामीणों के बीच जागरुकता फैलाते हैं। उनके इस प्रयास की वजह से उनके क्षेत्र में बच्चों की मृत्यु दर में काफी कमी आई है। 2019 में इस दंपति को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था।

पढ़ें: 'कुली' से सेट पर हुए हादसे ने बदल दी थी दो स्टार्स की जिंदगी, एक मौत के मुंह तक पहुंच गया दूसरे का करियर हो गया चौपट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed