फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता शो की माधवी भाभी के ये हैं असली पति, एनिवर्सरी पर लिखा प्यारा सा नोट

Wed, 02 Dec 2020 05:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 02 Dec 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah madhavi bhabhi aka Sonalika Joshi real husband Sameer Joshi
सोनालिका जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन का हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। दर्शक इस शो को इतना पसंद करते हैं कि यह ज्यादातर टीआरपी की लिस्ट में रहता है। इस शो में काम करने वाले कलाकारों की निजी जिंदगी के बारे में लोग हमेशा जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। हाल ही में इस शो में भिड़े की पत्नी यानी माधवी भाभी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री सोनालिका जोशी ने अपने असली पति से लोगों को रूबरू कराया। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah madhavi bhabhi aka Sonalika Joshi real husband Sameer Joshi
सोनालिका जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भाभी का किरदार लोग खूब पसंद करते हैं। अक्सर भिड़े और उनके बीच होने वाली हल्की-फुल्की नोकझोंक लोगों को खूब रास आती है। दूसरे कलाकारों की तरह ही माधवी भाभी यानि सोनालिका जोशी की भी सोशल मीडिया अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें दो लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah madhavi bhabhi aka Sonalika Joshi real husband Sameer Joshi
सोनालिका जोशी और समीर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनालिका जोशी ने हाल ही में अपने पति समीर जोशी के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के जरिए सोनालिका ने बताया कि उनकी शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं। तस्वीर में सोनालिका अपने पति समीर को निहार रही हैं। दोनों एक दूसरे को देखकर हंस रहे हैं। ये तस्वीर उनकी शादी की मालूम पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah madhavi bhabhi aka Sonalika Joshi real husband Sameer Joshi
सोनालिका जोशी और समीर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनालिका जोशी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। वे लिखती हैं, 'हमें एक साथ रहते हुए 19 साल हो गए , ये वही मुस्कान है जो आज भी मेरे चेहरे पर दिखती हैं। आने वाले सालों में हम और भी एक दूसरे को समझेंगे और अच्छे से जानेंगे, जो हमारी याद बन सके।'

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah madhavi bhabhi aka Sonalika Joshi real husband Sameer Joshi
सोनालिका जोशी और समीर - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें कि सोनालिका एक मराठी-हिंदू परिवार से आती हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने थिएटर में खूब काम किया। इसके बाद वह कई मराठी धारावाहिकों में नजर आईं। लेकिन उन्हें तारक मेहता कार्यक्रम से बड़ी पहचान मिली। फिलहाल सोनालिका अपने पति के साथ मुंबई में रहती हैं। दोनों के एक बेटी भी है।

इलियट पेज ने खुद को बताया ट्रांसजेंडर, अभिनेता की हर कोई कर रहा है तारीफ

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed