भारती सिंह के ड्रग्स लेने और इस बात को कबूल करने के बाद इंडस्ट्री में दो गुट बट गए हैं, एक वो जो भारती सिंह का समर्थन कर रहे हैं और दूसरे वो उनकी इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में भारती सिंह के को स्टार कृष्णा अभिषेक उनके बचाव में उतरे और उनके समर्थन में एक पोस्ट लिख डाली।
भारती सिंह के समर्थन में खड़े हुए कृष्णा अभिषेक, राजू श्रीवास्तव ने लगाया आरोप, क्या आप ड्रग लेने का समर्थन करते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजू श्रीवास्तव ने कृष्णा के पोस्ट को पढ़ने के बाद उन पर ही सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि जब कृष्णा कहते हैं कि वो भारती के साथ खड़े हैं, क्या इसका मतलब यह है कि वो भारती के ड्रग लेने वाली बात का समर्थन करते हैं? क्या वो कॉमेडी समुदाय के लिए इस तरह की छवि बनाना चाहते हैं कि कोई स्टैंड-अप ड्रग लेने वालों के साथ खड़ा है?
राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने भारती और उनके पति के खिलाफ तभी बोला जब भारती ने खुद इसे कबूला। राजू श्रीवास्तव ने बताया कि भारती सिंह ने एनसीबी के सामने इस बात की पुष्टि की है कि वो ड्रग लेती हैं और उनके घर में ड्रग पाया गया है।
राजू श्रीवास्तव ने आगे कहा कि भारती सिंह के कबूलनामे के बाद ही मैंने उनको फटकारा, क्या मुझे अपने समुदाय में गलत काम करने वालों को फटकारना या डांटना नहीं चाहिए। क्या मुझे गलत करने वालों के साथ खड़ा होना चाहिए? क्या कृष्णा और भारती इतने बड़े स्टार बन चुके हैं कि मैं उनकी आलोचना भी नहीं कर सकता?
कृष्णा अभिषेक ने एक बयान में कहा कि कपिल शर्मा शो की पूरी टीम मुझसे खफा है, इस बयान पर राजू श्रीवास्तव काफी अचम्भित दिखाई दिए। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा वो भारती की भलाई के लिए कहा। मुझे इसका पूरा हक है।
बता दें कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिन पहले ही ड्रग्स मामले में लिप्त पाए गए थे। दोनों पति- पत्नी की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन कुछ दिन में दोनों को जमानत मिल गई। अब खबर है कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत रद्द हो सकती हैं। एनसीबी इसकी मांग कोर्ट से की है।
साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए निचली अदालत के आदेश को रद्द कर एजेंसी को हिरासत में उनसे पूछताछ की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है। जिसके चलते अदालत ने मंगलवार को दंपती को नोटिस जारी किया। अगले सप्ताह मामले में सुनवाई हो सकती है।
भारती सिंह और उनके पति के घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी। इस दौरान इनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद दोनों को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन बाद दोनों को 15-15 हजार रुपये के मुचलके पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने जमानत दे दी थी।