Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant admits she got married for money says Jaise log shopping karte hain waise maine urgent mein shaadi ki
{"_id":"600d019f8ebc3e32af7ef602","slug":"bigg-boss-14-rakhi-sawant-admits-she-got-married-for-money-says-jaise-log-shopping-karte-hain-waise-maine-urgent-mein-shaadi-ki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 14: रितेश संग अपनी शादी को लेकर राखी सावंत ने खोले राज, कहा- जैसे लोग शॉपिंग करते हैं, वैसे ही...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 14: रितेश संग अपनी शादी को लेकर राखी सावंत ने खोले राज, कहा- जैसे लोग शॉपिंग करते हैं, वैसे ही...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में बिग बॉस 14 में मीडिया से बातचीत का सिलसिला देखने को मिला। इस दौरान राखी सावंत ने अपने रितेश संग शादी को लेकर खुलकर बात की। दरअसल, यहां राखी से पूछा गया कि वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में क्यों बनी रहती हैं, सच में उन्होंने शादी की है या नहीं? तो इस पर राखी ने बताया कि उन्होंने शादी तो की है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह रही है।
2 of 5
rakhi sawant gets bail
राखी सावंत ने कहा, 'मैं शादीशुदा महिला हूं। मैं अपने पति का इंतजार कर रही हूं। मेरे जीवन में कुछ समस्याएं थीं, जिसकी वजह से मुझे शादी करनी पड़ी। जैसे लोग अर्जेंट शॉपिंग पर जाते हैं, अर्जेंट में ब्रेकअप करते हैं, वैसे ही मैंने अर्जेंट में शादी की। भारत का एक प्रसिद्ध व्यक्ति ने मुझे धमकी दी थी और कहा था कि अगर मैंने शादी नहीं की तो वह मुझे उठा लेगा। पर मैंने इसके बारे में कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं की। यहां तक कि अगर मैं उस व्यक्ति का नाम शो में लूंगी तो वह मुझे शो से बाहर निकाल देगा।'
3 of 5
राकी सावंत
- फोटो : Instagram: @colorstv
राखी सावंत आगे कहती हैं कि मैंने जब रितेश से कहा कि मैं एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहती हूं, क्योंकि मैं बॉलीवुड से जुड़ी हूं तो उन्होंने मना कर दिया। उन्हें लगता है कि उन्हें बेइज्जती सहनी पड़ेगी और बिजनेस को नुकसान झेलना पड़ेगा, अगर शादी के बारे में बताया तो। इससे अच्छा है कि तलाक ले लेते हैं और ऐसे में मैंने चुप्पी साध ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
बता दें कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस हाउस में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। राखी यहां पर अपनी अतरंगी बातों और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन इसी बीच राखी कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
वहीं, बीते दिनों राखी सावंत ने बताया कि उनकी शादी तो हुई है पर ये नहीं होने के बराबर ही है। राखी कहती हैं कि उनके पति रितेश कभी पब्लिक के सामने नहीं आएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि रितेश की कोई वजह है जिसके कारण वो उन्हें (राखी को) दुनिया के सामने नहीं अपनाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।