फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान ने इंडस्ट्री में पूरे किए 12 साल, इस तरह मनाया जश्न

Sat, 23 Jan 2021 07:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 23 Jan 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan completed 12 years in the entertainment industry
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इंडस्ट्री में अपने 12 साल सेलिब्रेट कर रही हैं। हिना ने '12 साल बेमिसाल ' लिखकर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ खुशी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन फॉलोअर्स होने पर भी सेलिब्रेशन रखा और केक काटकर इंस्टाग्राम फैमिली को शुक्रिया कहा।



View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

Hina Khan completed 12 years in the entertainment industry
हिना खान - फोटो : फाइल

 हिना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी हर एक्टिविटी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, फिर चाहे वो कोई सेलिब्रेशन हो या अंडमान की ट्रिप। बता दें कि हिना खान टेलीविजन के इस दौर की एकमात्र अदाकारा हैं जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में जलवा बिखेरा और अपने टैलेंट व स्टाइल के दम पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आईं। उस वक्त हिना ने रेड कार्पेट पर अपनी जबरदस्त एंट्री से दर्शकों के होश उड़ा दिए थे, जिसके बाद उन्हें लोगों की खूब सराहना मिली और उनकी छवि को मजबूती मिली। 

Hina Khan completed 12 years in the entertainment industry
हिना खान - फोटो : instagram

हिना खान एक कश्मीरी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली आजाद ख्याल अभिनेत्री हैं। समाज में महिलाओं की स्थिति पर काफी बार उन्हें बोलते हुए सुना गया है। हाल में उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए महिलाओं के कपड़ों पर जताई जाने वाली आपत्तियों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजिलिस में पहने गए ग्रैमी गाउन का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे उनलोगों की मानसिकता पर गुस्सा आता है जो कपड़ों की आड़ में महिलाओं को निशाना बनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan completed 12 years in the entertainment industry
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

हिना ने कहा प्रियंका जैसा गाउन पहनने के लिए हिम्मत चाहिए, जो हर किसी में नहीं हो सकती। बता दें कि प्रियंका ने 2020 में लॉस एंजिलिस में हुए 62 वें ग्रैमी अवॉर्ड फंक्शन में एक ट्रांसपेरेंट गाउन पहना था जिसके बाद उन्हें इंडिया में काफी ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन
Hina Khan completed 12 years in the entertainment industry
हिना खान - फोटो : instagram

इसके साथ ही हिना खान बैक टू बैक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम कर अपना नाम काफी महत्वकांक्षी शख्सियतों में दर्ज करवाती हैं। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत की थी, जिसमें अक्षरा का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया और उस वक़्त ये शो टीआरपी में टॉप पर रहा। इसी के बाद उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद कई और टीवी सीरियल किए। हिना ने हैक्ड और लाइन जैसी फिल्मों में भी काम किया। फिलहाल वे अपने अगले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और जल्द ही किसी नए अवतार में अपने फैंस को दिखने वाली हैं।

फिटनेस ट्रेनर हैं महेश भट्ट के बेटे राहुल, मुंबई आतंकी हमले के दोषी हेडली से दोस्ती कर आए थे विवादों में

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed