{"_id":"600be96b0acef47c16238522","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-jethalal-real-wife-and-his-familes-dilip-joshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दयाबेन' नहीं ये हैं 'जेठालाल' की असली पत्नी, यकीनन पहले कभी नहीं देखी होंगी इनकी तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'दयाबेन' नहीं ये हैं 'जेठालाल' की असली पत्नी, यकीनन पहले कभी नहीं देखी होंगी इनकी तस्वीरें
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। यह शो आज घर-घर में लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण जेठालाल भी हैं। दिलीप जोशी को तो आप जानते ही हैं लेकिन बहुत कम लोगों को उनकी पत्नी के बारे में पता है। आइए जानते हैं, जेठालाल और उनके परिवार के बारे में सबकुछ...
2 of 5
jethalal and his family
- फोटो : social media
बता दें जेठालाल शादी शुदा हैं, असल जिंदगी में उनकी पत्नी दयाबेन नहीं बल्कि कोई और है। जेठालाल यानी दिलीप जोशी का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का नाम नियती जोशी और बेटे का नाम रित्विक जोशी है। वे एक पारिवारिक शख्स हैं और परिवार के साथ समय गुजारना पसंद करते हैं। उनकी शादी को 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं।
3 of 5
दिलीप जोशी, जयमाला जोशी
- फोटो : social media
उनकी पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। दिलीप जोशी छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से एक हैं, बावजूद इसके उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दिलीप के सोशल मीडिया अकाउंट पर आप उनके परिवार की तस्वीरें देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलीप जोशी ने बॉलीवुड में फिल्म मैंने प्यार किया से कदम रखा था। वह फिल्म में रामू के किरदार में नजर आए थे। उसके बाद वह कई हिट फिल्मों और सीरियल में सपोर्टिंग रोल करते नजर आए। दिलीप जोशी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से फेम मिला। वह इस सीरियल से ही घर घर में पहचाने जाने लगे हैं।बता दें, दिलीप जोशी पिछले साल जुलाई में इंस्टाग्राम पर आए थे। अब तक उनके करीब 10 लाख फालोअर्स हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सब टीवी
सीरियल की बात करें तो लॉकडाउन के बाद से शो में कई बदलाव आ चुके हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। इस किरदार में राकेश बेदी नजर आएंगे। वहीं शो में अंजलि मेहता, रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले नेहा और गुरुचरण सिंह ने शो को अलविदा कह दिया है। इनकी जगह नए स्टार्स आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।