सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने खुद पर बताया भूत का साया, जैस्मीन भसीन हुईं परेशान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 24 Dec 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant behaves like she is possessed by a spirit
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

बिग बॉस 14 में कई नए कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर बिग बॉस के पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स भी रह चुके हैं। अब उन्होंने शो के सीजन 14 में चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री ली है। इन चैलेंजर्स में ड्रामा क्वीन और मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत भी हैं। राखी ने जबसे शो में एंट्री ली है वह अपने खेल और रणनीति की वजह से सुर्खियां बटोरी रही है। 

Trending Videos
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant behaves like she is possessed by a spirit
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

इतना ही नहीं राखी सावंत बिग बॉस 14 में अक्सर अपने व्यवहार को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने कहा कि वह किसी भूत के साये में हैं। साथ ही कहा है कि जब वह खुद को आईने में दिखती हैं तो डरावनी लगती हैं। राखी सावंत की यह बात सुनकर जैस्मीन भसीन डरने लगती हैं और परेशान हो जाती हैं। बता दें बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स के तौर पर राखी के अलावा अर्शी खान, विकास गुप्ता, मनु पंजाबी, कश्मीरा शाह और राहुल महाजन ने एंट्री ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant behaves like she is possessed by a spirit
राखी सावंत, विकास गुप्ता, एजाज खान - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स जैस्मीन भसीन, एजाज खान, अली गोनी, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और अनुभव शुक्ला भी हैं। इस शो में यह सभी कंटेस्टेंट्स शुरू से ही मौजूद हैं। यह सभी कंटेस्टेंट्स भी अपने खेल और रणनीति की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी रहे हैं। इन सभी के खेल की बिग बॉस 14 के होस्ट सलमान खान ने भी तारीफ की है। 

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant behaves like she is possessed by a spirit
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में एक और नए कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। यह कंटेस्टेंट मशहूर टिक टॉक स्टार और अब भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट हैं। सोनाली फोगाट ने हाल ही में बिग बॉस 14 के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। शो में जाने से पहले उन्होंने मीडिया के बात की और अपनी जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant behaves like she is possessed by a spirit
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाली फोगाट ने बताया कि उनके पति के निधन के बाद उन्हें किस तरह से अपनी जिंदगी में संघर्ष करना पड़ा। उनका यह संघर्ष एक टिक टॉक कलाकार के अलावा नेता के तौर पर भी था। सोनाली फोगाट ने यह भी बताया कि पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय सोनाली फोगाट काफी अकेली पड़ गई थीं। 

पढ़ें: KBC 12: एक करोड़ रुपये के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए शिवम राजपूत, क्या आप जानते हैं इसका सही उत्तर ?

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed