बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपने क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन 12 को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। उनके इस शो में बहुत से कंटेस्टेंट्स अपने ज्ञान के दम कर किस्मत आजमाते हैं। कई कंटेस्टेंट्स अमिताभ बच्चन के शो से करोड़ों रुपये जीतकर जाते हैं तो बहुत बार उन्हें कम पैसों के साथ ही घर जाना पड़ता है।
KBC 12: एक करोड़ रुपये के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए शिवम राजपूत, क्या आप जानते हैं इसका सही उत्तर ?
अमिताभ बच्चन के इस शो में बहुत से ऐसे सवाल भी होते हैं जिनका जवाब देना कई कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किल हो जाता है और वह शो को बीच में ही छोड़ देते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो में ऐसा ही कुछ होते हुए दिखाई दिया है। उत्तर प्रदेश के शिवम राजपूत अपनी किस्मत आजमाने के लिए बिग बी के शो में पहुंचे। जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।
शिवम राजपूत उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं और यूपी पावर कॉर्पोरेशन में क्लर्क हैं। केबीसी के सेट पर पहुंचकर उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने शानदार खेल खेला, लेकिन शिवम राजपूत एक करोड़ रुपये के सवाल पर आकर रुक गए। जिसके चलते उन्हें अमिताभ बच्चन का यह शो बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।
केबीसी में इसके लिए चार विकल्प थे-
A) बंकिम चंद्र चटर्जी
B) शिव प्रसाद चटर्जी
C) राधानाथ सिकदर
D) डॉरोथी मिडलटन
इस सवाल का सही जवाब शिव प्रसाद चटर्जी था, लेकिन शिवम राजपूत को इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था। ऐसे में उन्होंने किसी भी तरह का जोखिम न उठाने का फैसला किया। उन्होंने केबीसी को उसी समय छोड़ने का फैसला किया। जिसके बाद कानपुर के शिवम राजपूत अपने साथ 50 लाख रुपये की रकम लेकर अमिताभ बच्चन के इस चर्चित शो से चले गए।
पढ़ें: भाजपा की इस गलती पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया कटाक्ष, एक किसान को लेकर कही ये बात
