कोराना वायरस का कहर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में देखा गया। अभी भी इसका असर कम नहीं हुआ है। हालांकि अब इस साल का अंतिम पड़ाव है। कुछ दिनों में ही साल 2020 अलविदा कह देगा। इस साल कोरोना का असरहर एक चीज पर पड़ा है। यहां तक कि इसके चलते कई टेलीविजन धारावाहिकों को भी आर्थिक तंगी की वजह से बंद करना पड़ा था। इस पैकेज में आपको बताते हैं एसे ही कुछ धारावाहिकों के बारे में जिनके ऊपर कोरोना की वजह से गाज गिरी है...
Year Ender 2020: इन धारावाहिकों ने इस साल कह दिया अलविदा, कुछ पर तो पड़ी लॉकडाउन की मार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागिन 4
एकता कपूर का सबसे मशहूर शो 'नागिन 4' इसी साल बंद हो गया है। इस धारावाहिक में निया शर्मा, रश्मि देसाई और विजयेंद्र कुमेरिया मुख्य किरदार में थे। लेकिन ये धारावाहिक ज्यादा दिन चल नहीं पाया और अचानक से एक दिन ऑफएयर हो गया। हालांकि लॉकडाउ के बाद इसका पांचवा सीजन भी प्रसारित हो गया है।
बेहद 2
बेहद की सफलता के बाद जेनिफर विंगेट और कुशल टंडन के शो का दूसरा सीजन भी शुरू किया गया था। बेहद 2 को भी जनता का खूब प्यार मिला। लेकिन इस शो पर कोरोना की मार पड़ी और मेकर्स ने आर्थिक परेशानी के चलते इसे बंद करने का फैसला कर लिया।
मेरे डैड की दुल्हन
श्वेता तिवारी और वरुण बडोला स्टारर सीरियल मेरे डैड की दुल्हन पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। इस साल नवंबर में इस शो को बंद कर दिया गया। हालांकि इसमें आर्थिक तंगी की तो कोई बात सामने नहीं आई लेकिन मेकर्स का कहना था इसकी कहानी पूरी हो चुकी है ऐसे में इसे खींचना ठीक नहीं होगा।
पटियाला बेब्स
साल 2018 में सोनी टीवी पर शुरू हुआ धारावाहिक पटियाला बेब्स भी इस साल बंद कर दिया गया। इस धारावहिक पर कोरोना का असर पड़ा और इसे बंद करना करना पड़ा। बता दें कि धारावाहिक में अशनूर कौर, परिधि शर्मा और अनिरुद्ध दवे मुख्य किरदार में थे।