बिग बॉस के घर में राखी सावंत के आते ही माहौल बदल गया है। घर में कदम रखते ही राखी ने सबको एंटरटेन करना शुरू कर दिया है। लेकिन इस बीच कई लोगों के साथ उनका झगड़ा भी हो रहा है। बीते दिनों एक एपिसोड के दौरान मनु पंजाबी ने राखी की औकात को लेकर कुछ कह दिया था। अब इस पर राखी के पति रितेश ने आकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मनु का सालभर का टर्न ओवर 1.3 मिलियन अमरीकी डॉलर का है जबकि मैं छह बिलियन का मालिक हूं।
'औकात' की लड़ाई में राखी के पति ने दिया मनु पंजाबी को करारा जवाब, बोले- मैं छह बिलियन का मालिक हूं
दरअसल राखी ने शो में कहा था निक्की तंबोली और मनु पंजाबी के बीच रोमांस चल रहा है। इस बात को लेकर घर में काफी बहस हुई। इस दौरान मनु ने राखी से कह दिया कि तुम्हारी औकत क्या है। इस बात का राखी के पति रितेश ने निक्की तंबोली और मनु को जवाब देते हुए कहा कि राखी एक ग्लोबल स्टार हैं।
रितेश ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा कि निक्की ने अभी सिर्फ तीन दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है और उन्होंने 2019 में अपना करियर शुरू किया है जबकि राखी का अनुभव उनसे कहीं ज्यादा है। उन्हें राखी का विकीपीडिया पेज पढ़ लेना चाहिए। राखी सिर्फ मशहूर ही नहीं है बल्कि वह पूरी दुनिया में लोग उन्हें जानते हैं।
मनु पंजाबी को जवाब देते हुए रितेश ने कहा कि उनकी अपनी क्या औकत है। उनका टर्न ओवर 1.3 मिलियन अमरीकी डॉलर का है जबकि मैं छह बिलियन का मालिक हूं और राखी ने मुझसे शादी की है। किसी भी इंसान की औकात उसके पैसों नहीं बल्कि उसके व्यवहार से होती है।
बता दें कि राखी सावंत ने कुछ वक्त पहले चुपचाप शादी कर ली थी। उनके पति रितेश को अभी तक किसी ने नहीं देखा है। वह लाइम लाइट से दूर रहते हैं। राखी के मुताबिक वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं।
पहली मुलाकात में अनुष्का को देख नर्वस हो गए थे विराट कोहली, शूटिंग के दौरान हुआ था कुछ ऐसा
