{"_id":"602746888ebc3ee96665ca3d","slug":"bigg-boss-14-salman-khan-is-upset-with-abhinav-shukla-eviction-will-blast-on-jasmin-bhasin-in-weekend-ka-vaar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला के बेघर होने का सलमान खान को भी है अफसोस, इसलिए जैस्मिन की लगाई क्लास","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला के बेघर होने का सलमान खान को भी है अफसोस, इसलिए जैस्मिन की लगाई क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 13 Feb 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, अभिनव शुक्ला
- फोटो : बिग बॉस 14
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस का सीजन 14 अपने अंतिम चरणों पर है। शो जल्द ही खत्म होने वाला है ऐसे में इसके विजेता के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। लेकिन बीते दिनों हुए अभिनव शुक्ला के अचानक इविक्शन से सभी लोग दुखी हैं। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। इसका खुलासा हुआ है हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो से।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/beingsalmankhan
दरअसल हर हफ्ते आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड का सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इस हफ्ते आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान घर की हफ्तेभर चली गतिविधियों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। सलमान घरवालों को उनकी गलतियों के लिए लताड़ भी लगाते हैं। ऐसा ही कुछ इस हफ्ते भी दिखने वाला है।
3 of 5
जैस्मिन भसीन
- फोटो : कलर्स टीवी
सलमान खान इस हफ्ते शो में हाल ही में अली गोनी का समर्थन करने आईं उनकी दोस्त जैस्मिन भसीन के ऊपर भड़कते हुए नजर आएंगे। दरअसल जैस्मिन भसीन ने शो में एंट्री के साथ ही रुबीना दिलैक को लेकर निगेटिव बातें कर रही हैं। जैस्मिन अली गोनी, राहुल वैद्य के साथ ही अन्य कंटेस्टेंट्स को भी रुबीना के खिलाफ भड़काती हैं। जिसे देख सलमान खान से रहा नहीं जाएगा और वो जैस्मिन को खूब खरी- खोटी सुनाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिनव शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सलमान खान वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में हाल ही में शो से बाहर हुए सदस्य अभिनव शुक्ला को भी याद करेंगे। साथ ही उनके इविक्शन पर अफसोस जताएंगे। ये देख घर में अभिनव की पत्नी रुबीना भी इमोशनल हो जाएंगीं। वहीं सलमान कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करते भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
निक्की तंबोली, राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
बता दें कि निक्की तम्बोली और राखी सावंत दोनों ही शो की फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। दोनों इस हफ्ते के नॉमिनेशन से बाल-बाल बच गई क्योंकि वोटिंग ट्रेंड में दोनों का नाम बॉटम टू में था। इस समय नॉमिनेशन की तलवार अली गोनी, रुबीना दिलाइक, देवोलीना भट्टाचार्जी और राहुल वैद्य पर है। इनमें से अली और देवोलीना को सबसे कम वोट मिल रहे हैं। यदि इस हफ्ते डबल इविक्शन होता है तो ये दोनों ही कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।