फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: सलमान खान ने लगाई राखी सावंत को लताड़, महिलाओं को लेकर दिया था विवादित बयान

Mon, 18 Jan 2021 02:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 18 Jan 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan Scolds on Rakhi Sawant Says You crossed limit of vulgarity
राखी सावंत और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 14 के घर में राखी सावंत ने आते से ही अपने एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है। सलमान खान भी हर हफ्ते राखी इसके लिए राखी की खूब तारीफ करते हैं। साथ ही साथ वो राखी को सपोर्ट भी करते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान राखी सावंत से कुछ नाराज लगे। उन्होंने राखी को खूब लताड़ लगाई।

Bigg Boss 14 Salman Khan Scolds on Rakhi Sawant Says You crossed limit of vulgarity
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv

बिग बॉस में हर हफ्ते के अंत में वीकेंड का वार आता है। वीकेंड का वार में सलमान कान शो में हुईं हफ्तेभर की गतिविधियों को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स को समझाइश देते हैं। हर बार राखी सावंत का सपोर्ट करने वाले सलमान ने इस बार उनके ऊपर बेहूदगी की सीमाएं लांघने का आरोप लगा दिया। उन्होंने राखी को एंटरटेनमेंट और बेहूदगी के बीच का अंतर बताया और सतर्क रहने की नसीहत दी।

Bigg Boss 14 Salman Khan Scolds on Rakhi Sawant Says You crossed limit of vulgarity
राखी सावंत, अली गोनी - फोटो : Instagram: @colorstv

दरअसल पिछले दिनों राखी सावंत ने अली गोनी से बातचीत के दौरान महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कई सारी डबल मीनिंग बातें कही थीं। उस समय अली ने भी राखी की उस बात पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने राखी से कहा था कि वो इस मुद्दे को सलमान खान के सामने उठाएंगे। वीकेंड का वार पर अली ने वैसा ही किया और राखी की बैंड बजाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan Scolds on Rakhi Sawant Says You crossed limit of vulgarity
राखी सावंत - फोटो : Twitter

वहीं जब राखी ने सलमान के सामने अपने बयान पर सफाई पेश करने की कोशिश की तो सलमान ने उन्हें दो दूक कह दिया कि स्पष्टीकरण नहीं चाहिए बल्कि गलती पर सुधार चाहिए। सलमान ने राखी को चेताते हुए कहा कि उन्होंने एंटरटेनमेंट की लक्ष्मण रेखा क्रास कर दी है और अब उनकी हरकतें चीप लगने लगी हैं। सलमान की बातें सुनकर राखी ने भी माफी मांगनी शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan Scolds on Rakhi Sawant Says You crossed limit of vulgarity
सलमान खान - फोटो : फाइल

इतना ही नहीं बल्कि सलमान ने गुस्से में राखी को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस हफ्ते रुबीना दिलैक, सोनाली फोगाट, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली नॉमिनेटेड थे। लेकिन रविवार के एपिसोड में इनमें से कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ। सलमान ने बताया कि इस हफ्ते घर से कोई भी बाहर नहीं जाएगा। बल्कि इस हफ्ते के नॉमिनेशंस अगले हफ्ते कंटिन्यू होंगे।

पढ़ें: Monica Bedi Birthday: 46 साल की हुईं मोनिका बेदी, अंडरवर्ल्ड के साथ नाम जुड़ते ही हो गया था ऐसा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed