{"_id":"601f7a3df68efa596b6fe9cc","slug":"bigg-boss-14-weekend-ka-vaar-promo-rubina-dilaik-reveals-suicidal-tendencies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14 Promo: सलमान खान के सामने रुबीना दिलैक का खुलासा, कहा- ‘आत्महत्या करना चाहती थी’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14 Promo: सलमान खान के सामने रुबीना दिलैक का खुलासा, कहा- ‘आत्महत्या करना चाहती थी’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक, सलमान खान
- फोटो : कलर्ट टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटी बहू के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं। रुबीना अपना पक्ष मजबूती के साथ रखती हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। माना जा रहा है वह ट्रॉफी पर कब्जा कर सकती हैं। बीते हफ्ते रुबीना और राखी सावंत के बीच जमकर झगड़ा हुआ। यही नहीं उन्होंने राखी पर गुस्से में पानी से भरा बाल्टी उड़ेल दिया था। शनिवार प्रसारित एपिसोड में जहां सलमान ने राखी सावंत की जमकर क्लास लगाई वहीं रविवार को रुबीना दिलैक निशाने पर होंगी।
2 of 5
रुबीना दिलैक, सलमान खान
- फोटो : कलर्स टीवी
सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जब सलमान, रुबीना के रवैये पर नाराज होते दिखते हैं तब वह अपनी पिछली जिंदगी को लेकर कई खुलासे करती हैं। उससे पहले सलमान अभिनव पर भी गुस्सा निकालते देखे गए। सलमान कहते हैं कि 'अभिनव, तुम साइंटिस्ट आदमी हो, तुम मुझे बताओ, औरत नीच है, जलील है, गंदी है, घटिया है। मुझे बताओ ज्यादा खराब क्या है। जो राखी ने कहा या जो आपकी पत्नी ने कहा।'
3 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक
- फोटो : कलर्स टीवी
आगे अभिनव कहते हैं कि 'नीच, घटिया बहुत गलत है।' बिग बॉस में रुबीना की बहन ज्योतिका दिलैक भी पहुंची हैं। सलमान ज्योतिका से कहते हैं कि 'क्या रुबीना हमेशा ऐसे ही थीं, या शो में उनका यह रूप देखने को मिल रहा है?' जवाब में ज्योतिका कहती हैं कि 'उनका नजरिया एक बार समझते आप, वो उतने बुरे नहीं हैं।' सलमान बताते हैं कि 'वो गलत जा रही हैं और बहुत समय से गलत जा रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : कलर्स टीवी
अपनी जिंदगी के बारे में रुबीना कहती हैं कि 'आठ साल पहले तक मैं ऐसी थी कि मेरे माता-पिता के साथ भी मेरे संबंध अच्छे नहीं थे। मुझे बहुत गुस्सा आता था। सुसाइड करने के ख्याल आते थे। रिलेशनशिप टूटने का भी यही कारण था।'
विज्ञापन
5 of 5
रुबीना दिलैक-ज्योतिका दिलैक
- फोटो : कलर्स टीवी
ज्योतिका अपनी बहन के सपोर्ट में कहती हैं कि 'वो इमोशनली कमजोर हो गए हैं। मुझे ऐसा लगता है कि घर पर उन्हें किसी ने प्यार नहीं दिया है।' सलमान भले ही रुबीना पर गुस्सा निकालते दिखे हैं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह रास नहीं आया है। वीकेंड का वार एपिसोड के बाद से ट्विटर पर लोग रुबीना का समर्थन कर रहे हैं और STOP HARASSING RUBINA ट्रेंड कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।