फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद दिलचस्प है बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की प्रेम कहानी, ऐसी थी पहली मुलाकात

Mon, 22 Feb 2021 08:23 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Feb 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik and Abhinav shukla love story
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की मशहूर बहू रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रुबीना ने गायक राहुल वैद्य को हराकर इस सीजन का खिताब जीता है। रुबीना के लिए ये जीत तो काफी मायने रखती ही है साथ ही उनके पति अभिनव शुक्ला भी पत्नी की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। अभिनव भी बिग बॉस 14 का हिस्सा थे और घर के अंदर भी रुबीना और अभिनव को कई बार एक दूसरे से प्यार का इजहार करते देखा गया है। आपको बताते हैं इस खूबसूरत कपल की लव स्टोरी के बारे में।

Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik and Abhinav shukla love story
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं तो वहीं अभिनव शुक्ला भी अपने गुड लुक्स से फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनव शुक्ला भी बिग बॉस का हिस्सा थे, लेकिन रूबीना की तरह वो फाइनल राउंड में नहीं पहुंच पाए। हालांकि रुबीना की जीत अभिनव के लिए बहुत खास है। इनके रिश्ते में सिर्फ प्यार की मिठास ही नहीं है बल्कि कई बार दोनों के बीच काफी झगड़े भी होते हैं। इन्हीं झगड़ों के बारे में बात करते हुए रुबीना ने बिग बॉस के एक टास्क के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik and Abhinav shukla love story
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @colorstv

रुबीना ने बताया था कि बिग बॉस के घर में आने से पहले वो और अभिनव तलाक लेने वाले थे, लेकिन फिर उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। रुबीना और अभिनव पति-पत्नी तो हैं, लेकिन इनके प्यार की शुरूआत कब और कहां हुई ये कम लोग ही जानते है। बता दें कि रुबीना और अभिनव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। अभिनव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'जब मैंने पहली बार रुबीना को देखा था तो उन्होंने खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। हम एक दूसरे को लगभग डेढ़ साल से जानते थे। हम दोनों के साथ होने का सबसे बड़ा कारण ये था कि हमारी सोच बहुत मिलती हैं। हमें घूमना पसंद हैं और हम दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik and Abhinav shukla love story
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं रुबीना ने अभिनव के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'हम दोनों की बातचीत एक फोटो से शुरू हुई थी  उन्होंने मेरी एक फोटो पर कमेंट करते हुए कहा था, 'क्या आप मुझे अपने साथ शूट करने का मौका देंगी? इसके बाद मैंने इस फोटोशूट के लिए हां कर दी और फिर हमने फोटोशूट करवाया। समय के साथ हम एक दूसरे के नजदीक आने लगे और हमारे प्यार की शुरूआत हो गई थी। इसके बाद हमने शादी कर ली'।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik and Abhinav shukla love story
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram/rubinadilaik16

बिग बॉस के घर में भी रुबीना और अभिनव का प्यार बरकरार रहा। हालांकि रुबीना ने खुलासा किया था कि अभिनव के साथ उनकी दूरियां बढ़ती जा रहीं थीं और दोनों तलाक लेने के मन बना रहे थे, लेकिन शो में दोनों के साथ होने के कारण ये फैसला बदल दिया गया। रुबीना का कहना था कि इस घर ने उन्हें बहुत कुछ दिया। बता दें कि अभिनव शुक्ला को कई राउंड पहले ही घर से बेघर कर दिया गया था वहीं रुबीना, अली गोनी, राहुल वैद्य, राखी सावंत और निक्की तंबोली जैसे कलाकारों को कड़ी टक्कर देते हुए बिग बॉस की विजेता बनी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed