‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14 Winner) को विजेता मिल गया है। रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) में बिग बॉस की ट्रॉफी रुबीना दिलैक को मिली है। शो की शुरुआत से ही रुबीना दिलैक फैंस की फेवरेट थीं। वह शो की पॉपुलर और मजबूत कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। रुबीना बिग बॉस के घर में अपने पति अभिनव के साथ आईं थीं। चलिए जानते हैं रुबीना के अब तक के करियर और निजी जिंदगी के बारे में...
Bigg Boss 14 Winner: 21 की उम्र में ही 'छोटी बहू' बन गईं थीं रुबीना दिलैक, पिता बनाना चाहते थे IAS अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे की ‘छोटी बहू’ रुबीना दिलैक टीवी का जाना पहचाना नाम हैं। रुबीना का जन्म 26 अगस्त 1987 को हुआ था। रुबीना ने साल 2018 में एक्टर अभिनव शुक्ला से डेस्टिनेशन वेंडिग की थी। दोनों बिग बॉस के घर में भी एक दूसरे के लिए खड़े नजर आए।
रुबीना ने शो शक्तिः अस्तित्व के अहसास की में एक किन्नर का किरदार निभाया था। इस शो के बाद वे घर-घर में किन्नर बहू के नाम से मशहूर हो गईं। रुबीना के पिता अपनी बेटी को आईएएस बनाना चाहते थे लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही था। रुबीना दिलैक ने दो ब्यूटी पेजेंट जीते थे। वह मिस शिमला 2006 और मिस नॉर्थ इंडिया 2008 रहीं।
रुबीना दिलैक ने जी टीवी के सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। रुबीना छोटी बहू के अलावा 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'सात फेरे-सलोनी का सफर', 'पवित्र रिश्ता', 'कसम से', 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद', 'जिनी और जूजू' और 'देवों के देव महादेव' समेत कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
रुबीना दिलैक अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। टीवी पर बहू के अवतार में नजर आने वालीं रुबीना असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं। उनके इंस्टाग्राम पर तस्वीरें देखेंगे तो आपको इसका यकीन हो जाएगा। रुबीना की पुरानी तस्वीरों में तो आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे।