{"_id":"61c0b57f588846078a14a331","slug":"bigg-boss-15-abhijeet-bichukale-asks-devoleena-bhattacharjee-for-kiss-actress-mother-expresses-anger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले पर फूटा देवोलीना भट्टाचार्जी की मां का गुस्सा, किस मांगने पर बोलीं, ‘घटिया’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले पर फूटा देवोलीना भट्टाचार्जी की मां का गुस्सा, किस मांगने पर बोलीं, ‘घटिया’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 15 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई और झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते एक टास्क के दौरान अभिजीत बिचुकले और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच हुए किसिंग विवाद पर भी घर में जोरदार हंगामा हुआ। अभिजीत ने देवोलीना से किस की डिमांड की थी। हैरानी की बात ये है कि ये बात उन्होंने एक बार नहीं बल्कि तीन से चार बार कही थी, जिसके बाद घर में काफी समय तक हंगामा हुआ। हर कंटेस्टेंट ने अभिजीत को खरी खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं, सलमान खान ने भी अभिजीत को खूब फटकार लगाई थी। वहीं, अब इस पूरे मामले में देवोलीना भट्टाचार्जी की मां ने चुप्पी तोड़ी है।
देवोलीना की मां ने मीडिया से बात की, इस दौरान उन्होंने अभिजीत की हरकत को बेहूदा बताया है। उन्होंने कहा, ‘घर के अंदर जो भी किया, वो बेहूदगी थी। यह बहुत ही घटिया बात थी। जब मुझे इस बारे में पता चला था तो मुझे काफी ज्यादा गुस्सा आया।'
2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री की मां ने कहा, ‘शुरुआत में मुझे लगता था कि अभिजीत देवोलीना को छोटी बहन मानता है और इसी वजह से उसने ऐसा कह दिया होगा। लेकिन बाद में उसने इसे अपनी आदत बना लिया। ये बात उसने कई बार बोली है। शो में सलमान खान और बाकी लोगों ने कहा कि देवोलीना को पहले ही इस हरकत पर जवाब देना था, लेकिन मुझे लगता है कि देवोलीना ने पहले सब मजाक समझकर ध्यान नहीं दिया था।’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘जब अभिजीत का ज्यादा हो गया था तब देवोलीना ने अपना स्टैंड लिया। मुझे अभिजीत शुरू से ही पसंद नहीं था।’
देवोलीना की मां ने इस दौरान रश्मि देसाई के बारे में भी बात की, जिसके साथ देवोलीना की खूब लड़ाई देखने को मिल रही है। रश्मि और देवोलीना बहुत अच्छी दोस्त हैं लेकिन शो में आने के बाद से ही दोनों लड़ रही हैं और यही चीज फैंस समझ नहीं पा रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस की मां ने कहा कि वह इस लड़ाई से खुश नहीं है। इतना ही नहीं, देवोलीना की मां ने रश्मि को मतलबी तक बताया है।
उन्होंने कहा, ‘मैं रश्मि और देवोलीना की लड़ाई से खुश नहीं हूं। मैंने देवोलीना को पहले ही रश्मि के बारे में चेतावनी दी थी। मुझे लगता है कि रश्मि स्वार्थी है। उसे रश्मि से दोस्ती नहीं करनी चाहिए थी और अब उसे इसी चीज की सजा मिल रही है।'
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस में आने के बाद से ही रश्मि देसाई और देवोलीना हर बात पर लड़ती-झगड़ती नजर आ रही हैं। दोनों घर में अलग-अलग बैठती हैं। इतना ही नहीं, दोनों टास्क में दौरान भी अलग होती हैं। बीते दिनों, जब देवोलीना और अभिजीत का विवाद हुआ था, तब भी रश्मि ने देवोलीना का साथ नहीं दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।