फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले ने देवोलीना भट्टाचार्जी को कहा 'चमेली', सुनकर भड़के प्रतीक सहजपाल

Mon, 03 Jan 2022 01:06 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 03 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale calls Devoleena Bhattacharjee chameli Pratik Sehajpal gets angry after hearing
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 अपने फिनाले के बेहद करीब है, जिस वजह से घर में रोजाना कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदल रहे हैं। कुछ लोग दोस्त बन गए हैं और कुछ अब भी गेम के बीच दुश्मनी निभा रहे हैं। इस लिस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले का नाम भी शामिल है। दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन अभिजीत बिचुकले के कमेंट्स की वजह से अक्सर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता हुआ नजर आता है। कुछ दिनों पहले अभिजीत ने देवोलीना से ‘किस’ मांगी थी, जिसके बाद घर में काफी बवाल हुआ था। देवोलीना ने अभिजीत बिचुकले को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अभिजीत बिचुकले सलमान खान के निशाने पर भी आ गए थे और अब अभिजीत ने देवोलीना के लिए फिर ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसे सुनकर प्रतीक सहजपाल और राखी सावंत भड़क गए हैं। इतना ही नही, इस दौरान प्रतीक और अभिजीत के बीच बहस भी हो जाती है।

Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale calls Devoleena Bhattacharjee chameli Pratik Sehajpal gets angry after hearing
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अभिजीत ने देवोलीना के लिए ‘चमली’ शब्द का इस्तेमाल किया है और ये बात खुद देवोलीना ने प्रतीक के बताई है। हुआ ये कि जब प्रतीक, देवोलीना और अभिजीत बेडरूम में बात कर रहे थे। उस दौरान प्रतीक अभिजीत बिचुकले को देवोलीना के नाम से छेड़ रहे थे। इसी वक्त देवोलीना प्रतीक से कहती हैं कि तुम्हें पता है दादा (अभिजीत बिचुकले) ने मुझे क्या कहा। ये बोले, तू पूरी चमेली लग रही है।

Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale calls Devoleena Bhattacharjee chameli Pratik Sehajpal gets angry after hearing
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना भट्टाचार्जी की ये बात सुनकर प्रतीक हैरान रह जाते हैं। प्रतीक सहजपाल अभिजीत बिचुकले से कहते हैं, ‘कितना गंदा आदमी है ये यार... कितना गंदा है।’ इसके बाद प्रतीक ये बात राखी सावंत को भी बताते हैं, जिस पर राखी सावंत भी हैरान रह गईं। राखी देवोलीना से पूछती हैं कि तूने उसे कुछ नहीं बोला। उसने तुझे बोल दिया कि तू पूरी चमेली लग रही है।’ इस पर देवोलीना कहती हैं, ‘वो कुछ भी कहता है पता है ना कि पागल है वो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale calls Devoleena Bhattacharjee chameli Pratik Sehajpal gets angry after hearing
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

देवोलीना की बात सुनकर राखी सावंत कहती हैं, ‘तू उसकी हर बात मजाक में लेगी क्या? चमेली बहुत खराब शब्द है।’ इस पर देवोलीना कहती हैं, ‘उसकी बात सीरियसली लेने का कोई फायदा नही है और अभिजीत ने उस हिसाब से नहीं कहा है।’

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Abhijeet Bichukale calls Devoleena Bhattacharjee chameli Pratik Sehajpal gets angry after hearing
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

इस बातचीत के बाद भी प्रतीक शांत नहीं होते। प्रतीक अभिजीत से इस बात पर बहस करने लगते हैं। वह अभिजीत को बोलते हैं कि अपनी भाषा पर लगाम लगा लो। आप थोड़ा कंट्रोल में रहो। आपके मुंह से फिर कुछ उल्टा सीधा निकल गया, तो फिर हंगामा हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed