फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: टास्क में फेयर संचालक बनने पर निशांत भट्ट को मिला तोहफा, मुख्य घर में मिली एंट्री

Sat, 23 Oct 2021 12:38 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 23 Oct 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 After becoming the fare sanchalak in the task Nishant Bhatt got entry in the main house
निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में बना हुआ है। घर में सभी कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक बड़े नियम तोड़ रहे थे, जिसकी वजह से बिग बॉस ने सभी को सजा देते हुए मुख्य घर से बाहर का रास्ता दिखाया था और घर का दरवाजा बंद कर दिया था। इसका नतीजा ये हुआ था कि, शो में सभी जंगलवासी बनकर रह गए थे। हालांकि, बिग बॉस की तरफ से सभी जंगलवासियों को मुख्य घर में जाने का एक खास मौका दिया गया, जिसके लिए सभी जंगलवासी एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आए थे। लेकिन इस ‘टिकट टू मुख्य घर’ के टास्क में कंटेस्टेंट्स ने शो की विनिंग अमाउंट दांव पर लगाई थी।



बिग बॉस के मुख्य घर में एंट्री लेने के लिए घरवालों के बीच एक टास्क हुआ। जिसका संचालन निशांत भट्ट ने किया। इस टास्क में टोटल तीन राउंड हुए, जिसमें निशांत बिल्कुल फेयर रहे थे। इसी की वजह से बिग बॉस ने निशांत को मुख्य घर में जाने का एक मौका दिया। लेकिन बिग बॉग ने इसका फैसला घर के कंटेस्टेंट्स को करने का आदेश दिया।

Bigg Boss 15 After becoming the fare sanchalak in the task Nishant Bhatt got entry in the main house
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस ने मुख्य घर में पहुंचे सभी कंटेस्टेंट्स से पूछा कि, क्या वह टिकट टू मुख्य घर टास्क में निशांत के संचालन से खुश हैं, जिसके आधार पर निशांत को अपग्रेड करके मुख्य घर का सदस्य बनने का अधिकार मिलना चाहिए या नहीं। आप सब आपस में विचार करके आखिरी फैसले पर पहुंचे?

Bigg Boss 15 After becoming the fare sanchalak in the task Nishant Bhatt got entry in the main house
निशांत भट्ट - फोटो : instagram

बिग बॉस के इस सवाल पर मुख्य घर में शामिल सभी कंटेस्टेंट्स ‘हां’ में जवाब देते हैं। वह सभी मिलकर तेज आवाज में ‘हां’ कहते हैं, जिसके बाद निशांत भी बिग बॉस में मुख्य घर के सदस्य बन जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 After becoming the fare sanchalak in the task Nishant Bhatt got entry in the main house
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में छह कंटेस्टेंट्स अपनी पक्की जगह बना चुके हैं। ‘टिकट टू मुख्य घर’ टास्क शमिता शेट्टी, विशाल कोटियन, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, उमर रियाज और अफसाना खान जीते हैं, जिसके बाद ये छह कंटेस्टेंट्स मुख्य घर में जाने वाले सदस्य बन गए हैं। इनके साथ निशांत भी मुख्य घर में पहुंच गए हैं। ऐसे में अब मुख्य घर के सदस्यों की गिनती सात हो गई है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 After becoming the fare sanchalak in the task Nishant Bhatt got entry in the main house
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
इस टास्क के खत्म होने के बाद बिग बॉस के जंगल में जय भानुशाली, माइशा अय्यर, ईशान सहगल, प्रतीक सहजपाल, अकासा सिंह रह गए हैं। इन सभी जंगलवासियों को भी आखिरी मौका दिया गया। जंगलवासी को विनिंग अमाउंट से 25 लाख रुपये दांव पर लगाते हुए मुख्य घर में जाने का ऑप्शन दिया गया। इस दौरान विश्व सुंदरी की तरफ से जंगलवासी को कहा गया कि, वह 25 लाख रुपये दांव पर लगाकर घर में जा सकते हैं या फिर सभी बिग बॉस के घर से बाहर हो सकते हैं। इसके बाद सभी मुख्य घर में जाने का फैसला लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed