बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और घर में काफी रिश्तों में बदलाव नजर आ रहा है। एक तरफ जहां करण और तेजस्वी की दोस्ती हर दिन के साथ गहरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ वाइल्ड कार्ड राजीव अदातिया के आने से घर में माहौल काफी बदल गया है। उनके घर में एंट्री होते ही जहां शमिता और विशाल के रिश्ते में दरार आई तो वहीं अब ईशान और मायशा का विश्वास भी एक-दूसरे पर अब डगमगा रहा है। इस बीच निशांत भट्ट की कैप्टनसी का कार्यकाल अब खत्म हो चुका है। जहां घर का नया कैप्टन चुनने के लिए घरवालों के बीच एक टास्क हुआ।
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश को गोद में उठाकर मेडिकल रूम में ले गए करण कुंद्रा, कैप्टंसी टास्क में हुई यह हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशांत और तेजस्वी लेकर आए पाउडर
अफसाना को उनकी जगह से उठाने के लिए तेजस्वी और निशांत पाउडर लेकर आए। हालांकि जय जो अफसाना की टीम में थे वो लगातार अफसाना का हौंसला बढ़ाते हुए और उन्हें ये कहते हुए नजर आए कि ये सभी लोग उनके दिमाग से खेल रहे हैं और ये एक माइंड गेम है। अफसाना ने भी पूरे टास्क में हार नहीं मानी और घर वालों को चेतावनी दी कि अगर वो उठा सके तो उन्हें उठा लें। अफसाना ने तेजस्वी और निशांत का लाया हुआ पाउडर उन्हीं के चेहरे पर डाल दिया।
पाउडर मुंह में जाने से तेजस्वी की हालत खराब
अफसाना ने जैसे ही तेजस्वी के मुंह पर पाउडर फेका, वो उनके मुंह में चला गया और तेजस्वी ने बुरी तरह से खांसना शुरू कर दिया। तेजस्वी की इस तरह हालत खराब होते देख कई घरवाले काफी घबरा गए। उन्हें लगातार खासी हुई यहां तक कि उन्होंने टास्क के दौरान काफी उल्टी भी की। जिसके बाद निशांत बिग बॉस को ये बोलते हुए नजर आए कि तेजस्वी को मेडिकल मदद चाहिए।
गोद में उठाकर मेडिकल रूम में ले गए करण
लगातार खास रही तेजस्वी की हालत देखने के बाद उनके खास दोस्त करण कुंद्रा काफी घबरा गए और उन्होंने तुरंत ही तेजस्वी को उठाया और उन्हें वो मेडिकल रूम में लेकर गए। तेजस्वी को सच में पाउडर मुंह में गया या फिर ये उनकी कोई नई स्ट्रेटेजी है ये तो एपिसोड ऑन-एयर होने के बाद ही पता चलेगा।
करण ने कहा तेजस्वी पर क्रश है
करण तेजस्वी के काफी करीब हैं और हाल ही में करण ने अकासा से अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपनी साथी प्रतियोगी तेजस्वी प्रकाश पर क्रश है। करण ने अकासा से कहा, ‘आप पहले से ही जानती हैं मुझे उसपर क्रश है। वो काफी कॉमेडी करती है, क्यूट है और दिल की अच्छी बंदी है’। हालांकि करण ने ये क्लियर कर दिया कि ये फीलिंग सिर्फ उनके मन में हैं।