फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने भी जोड़ लिए अफसाना खान के आगे हाथ, कहा-अब बस वरना....

Sun, 17 Oct 2021 02:58 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 17 Oct 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 contestant Karan Kundrra gets angry on afsana khan says enough is enough
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors

बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार तरह से हुई। घर में एक ही हफ्ते में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए दिखाई दिए। बिग बॉस के इस दूसरे हफ्ते में कई कंटेस्टेंट्स न सिर्फ टास्क के दौरान एक-दूसरे से फिजिकल फाइट में शामिल हुए, बल्कि कई कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के लिए अभद्र भाषा का उपयोग भी किया। इस हफ्ते घर में जो सबसे बड़ी लड़ाई देखने को मिली वो थी शमिता शेट्टी और अफसाना खान की। जहां अफसाना ने शमिता को ऐसी-ऐसी बातें कहीं जिसे सुनकर घरवालों के सब्र का बांध टूट गया।



करण कुंद्रा का टूटा सब्र

करण कुंद्रा जब से बिग बॉस के घर में आए हैं वो अक्सर अफसाना खान का बचाव करते हुए नजर आए। कई बार करण ने अफसाना को ये भी समझाया कि वो किसी के करियर और परिवार के बारे में बुरा ना कहें। करण ने अफसाना से कसम भी ली। लेकिन इसके बावजूद अफसाना ने शमिता शेट्टी को न सिर्फ उनके करियर पर बुरा भला कहा बल्कि उन्हें बददुआ भी दी, जिसे सुनने के बाद करण के सब्र का बांध भी टूट गया।

bigg boss 15 contestant Karan Kundrra gets angry on afsana khan says enough is enough
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

करण ने जोड़े अफसाना के आगे हाथ

करण अफसाना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अभद्र भाषा से इतना अधिक परेशान हो गए कि उन्होंने सिंगर के आगे हाथ तक जोड़ दिए और उनसे चुप होने की विनती की, लेकिन जब अफसाना नहीं मानी तो करण काफी गुस्से में आ गए और उन्होंने अफसाना को भरा-बुरा कहा। हालांकि जब मामला शांत हुआ तो करण ने अफसाना को बोला कैसे समझाए तुम्हें।

bigg boss 15 contestant Karan Kundrra gets angry on afsana khan says enough is enough
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण ने कहा किसकी बात सुनेगी

करण ने बाहर आकर अफसाना से कहा तुम बोलती हो मैं तुम्हारा वीर हूं, इसके बावजूद तुम मेरी कोई भी बात नहीं सुनती हो। अफसाना ने कहा सुनती हूं तो तुरंत उन्हें सिंबा ने कहा जब अंदर आपको करण भाई समझा रहे थे तो आपने उनकी एक बात भी नहीं सुनी। बता दें कि करण कुंद्रा और अफसाना एक सिंगल में साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 contestant Karan Kundrra gets angry on afsana khan says enough is enough
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

मेरे साथ काम किया इसलिए मिला बिग बॉस

अफसाना खान बिग बॉस के घर में न सिर्फ जय भानुशाली, विशाल कोटियन और शमिता शेट्टी सहित घरवालों के खिलाफ गईं बल्कि वो करण कुंद्रा के पीछे ये बोलती हुई भी देखी गईं कि करण कुंद्रा ने उनके साथ एक गाना किया था, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी और उन्हें बिग बॉस जैसा मंच मिला।

विज्ञापन
bigg boss 15 contestant Karan Kundrra gets angry on afsana khan says enough is enough
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता से हुआ घर में महायुद्ध

अपनी लड़ाई के दौरान अफसाना ने शमिता पर उनकी पहचान से लेकर उनकी शारीरिक बनावट तक पर जमकर टिप्पणी की। अफसाना ने शमिता से कहा कि तू है कौन और तुझे जानता कौन है? इतना ही नहीं अफसाना ने शमिता को बूढ़ी औरत कहते हुए यह तक कहा कि उनके हाथ ऐसे लगते हैं जैसे उन्हें पोलियो हुआ हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed