फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg boss 15: कंट्रोवर्सी से घिरी रही है करण कुंद्रा की जिंदगी, गर्लफ्रेंड ने लगाया था चीटिंग का आरोप, को-एक्ट्रेस को जड़ चुके हैं थप्पड़

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 contestent Karan kundra Know all about actor life career affairs net worth
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram: @kkundrra

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। साथ ही सामने आ चुकी है प्रतिभागियों की लिस्ट। ये लिस्ट देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि इस बार का बिग बॉस विवादों से भरा हुआ रहेगा। जंगल थीम पर बेस्ड इस बार का शो हमेशा से हटकर होने वाला है। इस बार के कंटेस्टेंट भी कुछ हटकर ही हैं। शो के प्रतिभागियों में से एक टीवी के जाने माने एक्टर करण कुंद्रा भी हैं। शो में उनकी एंट्री से पहले ही फैंस की निगाहें सिर्फ करण कुंद्रा (Karan Kundra) पर टिकी हुई हैं। चलिए आपको बताते हैं करण के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

Bigg boss 15 contestent Karan kundra Know all about actor life career affairs net worth
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

टेलीविजन जगत के हैंडसम और टैलेंटेड अभिनेता करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्तूबर 1984 को हुआ था। करण ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई राजस्थान के अजमेर स्थित मेयो कॉलेज से की थी। इसके आगे वो अपनी एमबीए की डिग्री के लिए यूएसए चले गए। करण कुंद्रा बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते थे तो उनका अपने फैमिली बिजनेस में जाना तय था। लेकिन साल 2008 में उनकी किस्मत पलटी और उन्हें इमेजिन टेलीविजन के धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' में किरदार ऑफर हुआ।

Bigg boss 15 contestent Karan kundra Know all about actor life career affairs net worth
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

इसके बाद करण के करियर की गाड़ी लगातार आगे ही बढ़ती चली गई। करण फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने कई रियलिटी शो में भी काम किया और लगातार कर ही रहे हैं। करण कुंद्रा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से भी रूबरू करवाते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 contestent Karan kundra Know all about actor life career affairs net worth
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

करण कुंद्रा रोडीज जैसे बड़े रियलिटी शो के जज हर चुके हैं। करण का उनकी को-स्टार कृतिका कामरा संग रिलेशन रहा था। इतना ही नहीं करण कुंद्रा अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के साथ रिश्ता टूटने के दौरान भी काफी विवादों में रहे थे। अनुषा दांडेकर ने करण संग ब्रेकअप के बाद कहा था कि एक्टर ने उनसे झूठ बोला और धोखा दिया था।

विज्ञापन
Bigg boss 15 contestent Karan kundra Know all about actor life career affairs net worth
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

शो ‘ये कहां आ गए हम’ में करण ने अपनी को-एक्टर सानवी तलवार को थप्पड़ मार दिया था। दरअसल सीरियल की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन के बाद सानवी को करण को थप्पड़ मारना था। लेकिन शूट के बाद करण ने आरोप लगाया था कि सानवी ने जानबूझ कर उन्हें जरुरत से ज्यादा तेज थप्पड़ मारा है। सीन खत्म होने के बाद करण ने भी सानवी को थप्पड़ मार दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed