{"_id":"61e9ba580fadcd276126f5d0","slug":"bigg-boss-15-devoleena-bhattacharjee-bites-abhijeet-bichukale-hand-in-ticket-to-finale-week-task-users-reaction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: टास्क के दौरान बेकाबू हुईं देवोलीना ने अभिजीत बिचुकले को काटा, यूजर्स ने लगाई क्लास","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: टास्क के दौरान बेकाबू हुईं देवोलीना ने अभिजीत बिचुकले को काटा, यूजर्स ने लगाई क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 में बहुत जल्द फिनाले होने वाला है और इसी वजह से घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच टिकट टू फिनाले वीक की रेस तेज हो गई है। अब तक बिग बॉस 15 में राखी सावंत, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल के बाद टास्क जीतकर निशांत भट्ट भी टिकट टू फिनाले वीक के सदस्य बन चुके हैं। निशांत भट्ट ने तेजस्वी प्रकाश, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले को हराकर फिनाले वीक में अपनी जगह बनाई है। इसके लिए बिग बॉस में घर में एक टास्क दिया था, जिसमें घरवालों के बीच बहुत हंगामा हुआ। इस टास्क के दौरान ही देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना आपा तक खो दिया था, जिस वजह से उन्होंने अभिजीत बिचुकले के हाथ पर काट भी लिया था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर यूजर्स देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं, कई यूजर्स ने दोनों का मजाक भी उड़ाया है।
2 of 5
निशांत भट्ट
- फोटो : instagram
दरअसल, बीते एपिसोड में बिग बॉस ने निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले को एक टास्क दिया था, जिसमें सभी को बॉल इकट्ठी करनी थी। इस टास्क के आखिर में जिसके पास सबसे ज्यादा बॉल होगी, वहीं जितने वाला था। इस टास्क के आखिर में निशांत के पास सबसे ज्यादा बॉल थी और वह जीत गए।
3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, टास्क के बीच खूब हंगामा हुआ था। हर कंटेस्टेंट दूसरे के हाथ से बॉल छीन रहा था और इसी दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी काफी ज्यादा भड़क गईं। इस टास्क के दौरान ही देवोलीना ने अभिजीत का हाथ काट लिया, जिसके बाद अभिजीत ने घर में खूब हंगामा मचाया। अभिजीत बार-बार कैमरे के आगे अपना हाथ दिखा रहे थे। इतना ही नहीं, अभिजीत भी बदले में देवोलीना पर पत्थर फेंकने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बिग बॉस में देवोलीना और अभिजीत की इन हरकतों को देखकर लोग काफी भड़क गए हैं। हर कोई देवोलीना और फिर अभिजीत को खरी-खोटी सुना रहा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘ये दोनों कुत्ते-बिल्ली की तरह क्यों लड़ते रहते हैं।’ हालांकि, कई लोग इनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
निशांत भट्ट की फिनाले वीक में एंट्री होने के बाद बिग बॉस 15 में एक और टास्क दिया गया, जिसमें तेजस्वी प्रकाश, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले आपस में भिड़ रहे हैं। इस टास्क में जीतने वाला अगला खिलाड़ी फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।