बिग बॉस 15 का सफर खत्म होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि लगभग एक महीने बाद टीवी के इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले होगा और इसी वजह से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शो में एक तरफ रश्मि देसाई और देवोलीना अच्छे दोस्ते थे लेकिन दोनों की लड़ाई अब चर्चा में है दूसरी तरफ अब अभिजीत बिचुकले ने भी देवोलीना के साथ गंदी बात करके अपने रिश्ते को खराब कर लिया है। वहीं, इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें देवोलीना अभिजीत और रश्मि को मारने की बात कहती दिख रही हैं।
Bigg Boss 15: देवोलीना ने रश्मि देसाई को 'थप्पड़' और अभिजीत को ‘चप्पल' मारने की दी धमकी, घर में हुई भयंकर लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत देवोलीना का नाम लेते हुए कहते हैं कि वो दोस्ती पर खरी नहीं उतरी। इसके बाद गुस्से में देवोलीना अभिजीत की तरफ जाती हैं और सवाल करती हैं कि कौन सी दोस्ती पर खरी नहीं उतर सकी? वह अभिजीत के सामने चीख-चीखकर कहती हैं, ‘जब-जब जरूरत पड़ी, तब-तब खड़ी रही।’ इसके आगे देवीलना कहती हैं, ‘बाहर बताना। चप्पल उठाके मारूंगी। याद रखना।’
इस दौरान देवोलीना को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। तो साथ ही प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश उन्हें शांत करवाने की कोशिश करते हैं। इसके आगे वीडियो में देवोलीना रश्मि देसाई की ओर जाती हैं और कहती हैं, ‘अब तू सुन। उस दिन जो तूने बोला है ये चीज बाहर बोलती तो मुंह पर ऐसा लाफा (थप्पड़) लगाऊंगी ना।’
रश्मि और देवोलीना के बीच खूब लड़ाई होती है। रश्मि देवोलीना से कहती हैं, ‘तू ड्रामेबाज है। निकाल ले चार आंसू। तुझे लोग चाहिए। रश्मि देसाई को नहीं। तू जलती है मुझसे।’ इतना ही नहीं, दोनों इस बहस के बाद एक-दूसरे से हाथापाई करने के लिए भी आगे आती हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे से लड़ने के लिए टेबल पर चढ़ती दिख रही हैं।