हिना खान आज के समय में न सिर्फ इंडियन टेलीविजन जगत का बड़ा नाम हैं बल्कि वो दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। बिग बॉस ने हिना के करियर को एक नया मुकाम दिया। शायद यही वजह है कि इस शो में जब भी कुछ होता है तो हिना खान खुलकर उसपर अपनी राय रखती हैं। 16 अक्तूबर को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों की घर के नियम तोड़ने के लिए क्लास लगाई। सलमान खान के क्लास लगाने के बाद हिना खान ने भी घरवालों पर सवाल उठाए।
Bigg Boss: घरवालों के बर्ताव से निराश हुईं हिना खान, कहा- बिग बॉस के घर को बना रखा है WWE का मैदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में ये हो क्या रहा है
हिना खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तो कैसा चल रहा है दोस्तों, आप आजकल कलर्स टीवी पर स्मैकडाउन और रॉ सोम-शुक्र 10:30 बजे का आनंद ले रहे हैं। एक ऐसा समय था जब किसी को भी शो में एक-दूसरे को हाथ लगाने की इजाजत नहीं थी और अब घर के अंदर ये सब क्या चल रहा है। मैं वैसे कभी भी बिग बॉस को लेकर ट्वीट नहीं करती लेकिन ये सब देखकर हंसी आ रही है’।
So how is it going folks, are u enjoying smackdown and RAW mon-fri 10:30pm now a days on #colorstv 🤣
— Hina Khan (@eyehinakhan) October 16, 2021
Ek time tha jab ungli lagaana allowed nahi tha and now 🤕🤒😷
What’s happening BB.. BiggieBoo?
I usually don’t tweet about BB
But this is so damn funny and I could not resist..
विश्वसुंदरी के प्यार में हैं क्या
हिना खान ने अन्य ट्वीट करते हुए पूछा, ‘बिग बॉस कहीं आप विश्वसुंदरी के प्यार में तो नहीं पड़ गए हैं। आप अपनी आंखे कृपया खोल लीजिए, क्योंकि बिग बॉस के घर का एक छोटा सा नियम है कि आप किसी भी घरवाले को हाथ नहीं लगा सकते। लेकिन लगता है अब ये नियम लागू नहीं होता’।
With all due respect BB, kahin aap vishwasudari ke pyaar mai to nahi pad gaye hain🤣🤣🤣 open your Aankh BB PLZZZ.. wake up..I don’t blame anyone in the house.. it was the first and the most imp rule of BB tht u cannot touch anyone.. but now this rule seems non applicable 🤷♀️
— Hina Khan (@eyehinakhan) October 16, 2021
हर साल मेहमान बनकर आती हैं हिना खान
बिग बॉस सीजन 11 में अपने अलग अंदाज से हर किसी का दिल जीतने वाले अभिनेत्री हिना खान बिग बॉस के घर में हर साल मेहमान बनकर आती हैं और घरवालों के लिए कई टास्क लाती हैं। इसके अलावा वो घरवालों को गेम के बारे में भी बताती हैं। हालांकि इस बार बिग बॉस के दूसरे ही हफ्ते में घर में इतना कुछ देखने को मिल रहा है। ऐसे में देखना ये है कि क्या हिना इस बार फिर से बिग बॉस में धमाल मचाती हैं।
बिग बॉस सीजन 11 में लिया था हिस्सा
ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान का बिग बॉस 11 में एक अलग रूप देखने को मिला। उनके अंदाज को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि हिना खान टॉप 2 में थी, लेकिन वो शिल्पा शिंदे से हार गईं। इसके बावजूद आज वो दर्शकों की सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं।