{"_id":"616c2071201b42551933dd55","slug":"revealed-kapil-sharma-told-that-the-show-had-to-be-closed-due-to-spinal-problem-it-was-difficult-to-get-out-of-bed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: कपिल शर्मा ने बताया रीढ़ की हड्डी में दिक्कत के कारण बंद करना पड़ा था शो, बिस्तर से उठना तक हो गया था मुश्किल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
खुलासा: कपिल शर्मा ने बताया रीढ़ की हड्डी में दिक्कत के कारण बंद करना पड़ा था शो, बिस्तर से उठना तक हो गया था मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा का मशहूर कॉमेडी सीरियल द कपिल शर्मा शो लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो के नए सीजन ने शुरू होते लोगों के दिल में जगह बना ली है। शो में कपिल शर्मा की कॉमेडी और अन्य कलाकारों का अंदाज लोगों का काफी पसंद आ रहा है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर शो के होस्ट कपिल शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कपिल वर्ल्ड स्पाइन डे के मौके पर अपनी स्पाइन की परेशानी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने वीडियो में उस वक्त को याद किया जब उनके स्पाइन की समस्या के कारण उनके पॉपुलर शो को बंद करना पड़ गया था। इस दौरान कपिल ने बताया कि वह समय काफी असहाय महसूस करते थे। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में कपिल बताते है कि स्पाइन की दिक्कत के कारण शो बंद करना उनके लिए भी आसान नहीं था।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी समस्या के बारे में बताते हुए कपिल ने कहा कि उन्हें साल 2015 में पहली बार इस समस्या के बारे में पता चला। हालांकि, उस वक्त इस बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। कपिल ने बताया कि मैं उस समय अमेरिका में था। वहां मैं एक डॉक्टर से मिला और मैं उस समय बहुत दर्द में था। उन्होंने मुझे एपिड्यूरल दिया। मुझे दर्द से राहत तो मिल गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद मैंने फिर से इस जनवरी में इसका सामना किया।"
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में कपिल आगे कहते हैं कि स्पाइन हर चीज का मूल होता है। ऐसे में अगर उसी में दिक्कत हो जाए तो समझ सकते हैं कि हालात क्या होंगे। इसी वजह से रीढ़ की हड्डी का उदाहरण भी दिया जाता है। अगर किसी के रीढ़ में दिक्कत आ जाए तो सब रुक जाता है। मेरी इंजरी की वजह से यह शो ऑफ एयर करना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल कहते हैं, "इसके वजह से आपके व्यवहार में काफी बदलाव आ जाता है। आप चिढ़चिढ़े हो जाते हो क्योंकि आप खुद को असहाय महसूस करते हैं। आप बिस्तर से उठ भी नहीं पाते। फिर आपको यह भी बताया जाता है कि लेटे- लेटे आपका वजन बढ़ सकता है तो आप लिक्विड डाइट पर आ जाओ। एक आदमी पहले से ही दर्द में हो और ऊपर से खाने में सलाद दो तो दर्द दोगुना हो जाता है और मैंने तो ये सब चीजें झेली हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपना यह वीडियो वर्ल्ड स्पाइन डे के मौके पर शेयर किया था। वीडियो में अपनी समस्या बताने के साथ ही कपिल ने अपने फैंस से भी अपने शरीर में आ रहे किसी भी तरह के बदलाव पर ध्यान देने की सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।