बिग बॉस के सीजन 15 में काफी धमाल देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए कुछ समय ही हुआ है और घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। इस रियलिटी शो का ‘वीकेंड का वार’ काफी ज्यादा पॉपुलर है। क्योंकि हर हफ्ते सलमान खान आकर कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, ‘वीकेंड का वार’ में हर हफ्ते सलमान खान के साथ दूसरे कई सेलिब्रिटीज नजर आते हैं, जो शो में चार चांद लगा देते हैं। रविवार को वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी एंट्री करेंगे। इस दौरान वह यहां पर अपनी गायकी से पूरे माहौल को ही बदल देंगे।
Bigg Boss 15: सलमान खान संग बप्पी लहरी ने मचाया धमाल, कहा- मैं अपने पोते का नाम ‘सूटकेस’ रखूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर दिग्गज कलाकार बिग बॉस में नजर आएंगे। बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से ‘कलर्स’ चैनल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वीकेंड का वार में बप्पी लहरी धमाकेदार एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सलमान खान बप्पी लहरी के गाने पर डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी बप्पी लहरी के आने की खुशी पर उनके गानों पर डांस करते हैं।
इसके अलावा, शो में सलमान खान बप्पी लहरी के साथ मजकर मस्ती मजाक भी करते नजर आएंगे। शो में बप्पी लहरी के बारे में बताते हुए सलमान खान ने कहा कि, बप्पी दा पहली बार बिग बॉस में आए हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि, बप्पी दा का असली नाम अलोकेश है। सलमान की इस बात पर मजाक करते हुए बप्पी लहरी ने कहा कि, मेरे बेटे का नाम अरुणेश है। इसके बाद अब जो भी होगा उसका नाम मैं ‘सूटकेस’ रखूंगा। बप्पी लहरी की इस बात पर सलमान खान जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
शो में बप्पी लहरी के सामने अफसाना खान कहती हैं, ‘मैं आपकी तरह बहुत गोल्ड पहनती हूं।’ अफसाना की इस बात पर सलमान खान मस्ती में कहते हैं कि, यह फीमेल बप्पी लहरी हैं। सलमान की बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।
बप्पी लहरी के इस वीडियो को शेयर करते हुए चैनल ने कैप्शन में लिखा है, ‘आज बीबी15 के जंगल में आ रहे हैं बप्पी दा कंटेस्टेंट्स के साथ अपने करियर की गोल्डन जुबली मनाने।’ इस कैप्शन से साफ है कि, आज बिग बॉस में काफी धमाल होने वाला है।