फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: सुप्रिया पाठक ने कपिल को याद दिलाया 'चांटा', कहा- अब यह सुधर गया है...

Sun, 17 Oct 2021 05:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 17 Oct 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Supriya gets up to hit Kapil, reminds him of tight slap she gave him earlier
कपिल शर्मा और सुप्रिया पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा अपने मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में आये मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करते हैं। इस शो में आने वाले गेस्ट भी मंच पर जमकर धमाल मचाते हैं और दर्शकों का खूब मनोजरंज करते हैं। इस बार शो में फिल्म रश्मि रॉकेट की टीम पहुंची थी। जिसने खूब मस्ती की और कपिल शर्मा को इस दौरान सुप्रिया पाठक ने 'चांटे' वाली बात भी याद दिलाई। दरअसल, अभिनेत्री सुप्रिया पाठक शनिवार को 'द कपिल शर्मा शो' में रश्मि रॉकेट की टीम के साथ आई थीं। टीवी जगत के इस पॉपुलर कॉमेडी शो के होस्ट कपिल शर्मा ने दर्शकों के सामने सुप्रिया पाठक को अपनी 'मां' के रूप में पेश किया। गौरतलब है कि सुप्रिया पाठक ने कपिल शर्मा की डब्यू फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' में उनकी मां की भूमिका निभाई थी। शो में काफी मौज मस्ती हुई और इस दौरान सुप्रिया पाठक ने कपिल शर्मा को चांटा मारने की घटना के बारे में याद दिलाया, जिसे सुनकर कपिल शर्मा भी दर्शकों के साथ मुस्करा दिये।



 

Supriya gets up to hit Kapil, reminds him of tight slap she gave him earlier
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शो के बीच में ही कपिल शर्मा ने  सुप्रिया पाठक को 'नालायक' ऑन-स्क्रीन बच्चे होने के बारे में चिढ़ाया। कपिल ने उनसे कहा कि उनके पर्दे के बच्चे काफी नालायक होते हैं। इस दौरान कपिल शर्मा ने कई फिल्मों के उदारहरण भी दिये। उन्होंने कहा, जैसे अभिषेक बच्चन ने सरकार में के. के मेनन को मार दियाl 'वेक अप सिड' फिल्म में रणबीर कपूर माता-पिता से झगड़ा होने के बाद घर छोड़ देते हैंl 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' फिल्म में दीपिका दुश्मन के बेटे से प्यार कर बैठती हैंl उनकी इस बात पर सुप्रिया पाठक ने उनको चांटे वाली बात याद दिलाई।
 

Supriya gets up to hit Kapil, reminds him of tight slap she gave him earlier
सुप्रिया पाठक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुप्रिया पाठक ने कपिल शर्मा से कहा, एक बच्चा मेरा याद है तुम्हें.. जो तीन लड़कियों के पीछे भाग रहा थाl चौथी से शादी करने के लिए व्याकुल हो रहा थाl एक थप्पड़ भी मारा था मैंने, याद हैl उनकी यह बात सुनकर कपिल शर्मा हंसने लगते हैं। सुप्रिया पाठक फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' में कपिल की भूमिका के बारे में बात कर रही थीl इतना ही नहीं, सुप्रिया पाठक उठती हैं और मजाक में कपिल शर्मा को चांटा मारने का भी प्रयास करती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Supriya gets up to hit Kapil, reminds him of tight slap she gave him earlier
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

'अब सुधर गया है कपिल'
सुप्रिया पाठक कहती हैं कि कपिल अब सुधर गया है। वह कहती हैं, इसने अब सीरियसली एक शादी की है और इसके दो बच्चे हैंl इसके अलावा इसकी कोई और भी नहीं है। सुप्रिया पाठक का मतलब गर्लफ्रेंड से था।
 

विज्ञापन
Supriya gets up to hit Kapil, reminds him of tight slap she gave him earlier
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म किस किसको प्यार करूं में कपिल शर्मा की तीन पत्नियां होती हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म में एक गर्लफ्रेंड भी होती है। जिससे वह शादी करना चाहते हैं। यह कॉमेडी फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कोई खास कमाल नहीं किया था। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया था। अगर बात कपिल शर्मा के असल जीवन के बारे में करें तो उन्होंने गिन्नी चतरथ से शादी की है। उन्हें दो बच्चे हैंl कपिल और गिन्नी की शादी साल 2018 में हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed