फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Actors: एक्टिंग के अलावा इन साइड बिजनेस से कमाई करते हैं टीवी के ये मशहूर कलाकार

Sun, 17 Oct 2021 12:21 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 17 Oct 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
Tv Actors: Apart from acting, these famous TV actors earn from these side business
टीवी एक्टर्स के साइड बिजनेस - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में अच्छे लाइफ स्टाइल के साथ जिंदगी बिताने के लिए अच्छी कमाई का होना बेहद जरूरी है। इसलिए बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक, तमाम कलाकारों के साइड बिजनेस हैं। फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स के होने वाली कमाई के अलावा ये कलाकार अपने साइड बिजनेस से कमाई करते हैं। इंडस्ट्री में इस ट्रेंड को फॉलो करने वालों में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं, जो रेस्टोरेंट, क्लोदिंग चेन या दूसरे व्यवसायों से भी कमाई करते हैं। आइए आज जानते हैं उन टीवी कलाकारों के बारे में जिनकी इंडस्ट्री में अपनी खासी पहचान है और वो अपने साइड बिजनेस से अपनी अच्छी लाइफ स्टाइल को मैंटेन करते हैं। इन कलाकारों की लिस्ट में कौन कौन से बड़े नाम शामिल हैं, जिन्हें आपने जरूर किसी डांसिंग शो, रियलिटी शो, वीजे या डेली सोप में काम करते हुए देखा होगा।

Tv Actors: Apart from acting, these famous TV actors earn from these side business
शब्बीर अहलूवालिया - फोटो : Instagram

शब्बीर अहलूवालिया
टीवी इंडस्ट्री में शब्बीर अहलूवालिया एक जाना माना नाम हैं। उन्हें सीरियल कुमकुम भाग्य से हर घर में पहचान मिली। एक्टिंग के अलावा शब्बीर अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'फ्लाइंग टर्टल' है। वो इस प्रोडक्शन हाउस के को-फाउंडर भी हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के तले कई फिल्मों का निर्माण भी हुआ है। 

Tv Actors: Apart from acting, these famous TV actors earn from these side business
संजीदा शेख का लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram

संजीदा शेख
संजीदा टीवी सीरियल्स की दुनिया के खूबसूरत चेहरों में से एक हैं। इंडस्ट्री में लोग उनके नाम को पहचानते हैं। अपने काम के चलते उनकी अपनी अच्छी खासी फॉलोइंग है। अपनी एक्टिंग से अलग संजीदा एक ब्यूटी सैलून भी चलाती हैं। उनके इस ब्यूटी सैलून का नाम 'संजीदा पार्लर' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Actors: Apart from acting, these famous TV actors earn from these side business
रोनित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

रोनित रॉय
फिल्मों से इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले रोनित रॉय एक बेहद जाना पहचाना नाम हैं। फिल्मों के अलावा उन्हें छोटे पर पर्दे पर सीरियल्स में काम करके अच्छी पहचान मिली। वो बीते 2 दशकों से एक से एक मशहूर टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। एक्टिंग के अलावा रोहित अपनी एक सिक्योरिटी कंपनी चलाते हैं। उनकी इस कंपनी का नाम 'ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन' नाम है।

विज्ञापन
Tv Actors: Apart from acting, these famous TV actors earn from these side business
रक्षंदा खान - फोटो : Instagram

रक्षंदा खान
कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियलों में काम कर चुकी रक्षंदा खान मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में प्रमुख भूमिका अदा की है। उन्होंने वैंप के एक से एक मशहूर किरदार निभाए हैं। एक्टिंग के अलावा रक्षंदा खान की एक कंपनी है, जिसका नाम सेलिब्रिटी लॉकर है। उनकी ये कंपनी इवेंट्स बुकिंग लेती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed