सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या के मिड वीक एविक्शन से फैंस नाराज, शो निर्माताओं के लिए कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Oct 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Fans angry with Donal Bisht and Vidhi Pandyas mid-week eviction criticize show makers for their decision
डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस का 15वां सीजन शुरुआत से दर्शकों को मनोरंजन कर रहा है। शो में पहले ही दिन से कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में अब शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक चौंकाने वाला ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शो में आने वाला यह मोड़ सभी को हैरान कर देगा। दरअसल, शो में जल्द दी बिग बॉस मुख्य घर के सभी सदस्यों को सजा देते नजर आएंगे। इस सजा के तहत बिग बॉस सभी घर वालों को जंगल में और जंगल वासियों का मुख्य घर में शिफ्ट कर देंगे। 

हालांकि, बिग बॉस की इस सजा से भी ज्यादा चौंकाने वाला फैसला होगा शो से मिड वीक एविक्शन का। जी हां, दर्शकों को इस हफ्ते घर से दो सदस्य बेघर होते दिखाई देंगे। दूसरी सजा के तौर पर बिग बॉस सभी घरवालों से किन्ही ऐसे दो सदस्य का नाम पूछेंगे जिन्होंने अब तक खेल में सबसे कम योगदान दिया है। ऐसे में घरवाले आपसी सहमति के साथ डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या का नाम बेघर करने के लिए चुनेंगे।

Trending Videos
Bigg Boss 15: Fans angry with Donal Bisht and Vidhi Pandyas mid-week eviction criticize show makers for their decision
डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉसे के इस फैसले में बाद घर में अफरा- तफरी का मौहोल है। वहीं, इस फैसले के बाद एक और जहां घरवाले भी हैरान रह गए तो वहीं शो प्रशंसक भी इस फैसले ने नाखुश नजर आए। फैंस डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या को इस तरह शो बाहर करने के फैसले का विरोध करते हुए  निर्माताओं की आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Fans angry with Donal Bisht and Vidhi Pandyas mid-week eviction criticize show makers for their decision
डॉनल बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

डॉनल और विधि का सपोर्ट करते हुए कई इंटरनेट यूजर्स दोनों को शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया कि इन दोंनो की बजाय सिम्बा नागपाल और अकासा सिंह को निकाल देना चाहिए था। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि डॉनल शो में इकलौती ऐसी सदस्य थी जो बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह फेक नहीं थी। 
 
Bigg Boss 15: Fans angry with Donal Bisht and Vidhi Pandyas mid-week eviction criticize show makers for their decision
विधि पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

एक और यूजर ने ट्वीट किया कि हर साल हमने कलर्स टीवी का पक्षपात देखा, फिर भी हम बिग बॉस में अपनी भावनाओं का निवेश करते हैं। यह शो इसके लायक नहीं है। एक और ने लिखा कि यह वास्तव में परेशान करने वाला है कि यह शो हर साल अपने ही सिद्धांतों को तोड़ता है। मेकर्स को ये क्यों नहीं समझ आता कि कंटेस्टेंट को बेघर करने का हक सिर्फ दर्शकों को है।
 
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Fans angry with Donal Bisht and Vidhi Pandyas mid-week eviction criticize show makers for their decision
डॉनल बिष्ट और विधि पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बिग बॉस के इस फैलसे के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे ट्वीट भी देखे को मिल रहे हैं जिसमें इस एविक्शन को फेक बताया जा रहा है। यूजर्स की मानें तो यह एक फेक एविक्शन है और बिग बॉस 13 में देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई की तरह ही डॉनल और विधि को भी शो में वापस लाया जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि शो में अब आगे क्या नया देखने को मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed