बिग बॉस में वीकेंड के वार का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। दर्शकों से लेकर घरवालों तक हर कोई इसी इंतजार में रहता है कि सलमान खान वीकेंड पर कौन से कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे। हालांकि वीकेंड के वार में इस हफ्ते शनिवार को सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान नजर आईं। फराह खान बिग बॉस पहले भी होस्ट कर चुकी हैं। दरअसल सलमान खान अपने द-बैंग टूर में व्यस्त होने की वजह से शनिवार को सेट पर शूट के लिए नहीं पहुंच पाए थे। जिसके बाद मेकर्स ने शनिवार के एपिसोड के लिए निर्देशक फराह खान को शो होस्ट करने के लिए अप्रोच किया।
Bigg Boss 15: वीकेंड के वार में आपस में झगड़ पड़े रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी, फराह खान ने कहा- तुम सबको शर्म....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह खान ने कहा शर्म आनी चाहिए
फराह खान ने घरवालों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब भी कोई कलाकार बिग बॉस के मंच पर आता है तो आप सब उन्हीं के सामने झगड़ पड़ते हैं। आप लोगों को शर्म आणि चाहिए कि आप सीनियर कलाकारों के सामने ऐसा व्यवहार करते हो। फराह खान ने कहा कि आप लोगों के इस रवैये की वजह से सलमान खान भी आपसे नहीं मिलना चाहते हैं।
फराह खान के सामने झगड़ पड़े देवोलीना-रश्मि
फराह खान ने घरवालों को एक-एक करके उनकी खामियां बतानी शुरू की। लेकिन इसी दौरान रश्मि देसाई और देवोलीना होस्ट फराह खान के सामने ही झगड़ पड़ीं। उनका झगड़ा देखकर फराह खान ने स्क्रीन के सामने से वॉक आउट कर दिया। हालांकि फराह खान के जाने के बाद भी इन दोनों का झगड़ा जारी रहा।
फराह खान को कहा सॉरी
देवोलीना और रश्मि देसाई एक-दूसरे के गेम पर सवाल उठाते हुए लगातार एक-दूसरे पर चिल्लाते रहे। हालांकि उनके झगड़े को घरवालों ने खूब रोकने की कोशिश की और उन्हें ये बताया कि उनके झगड़े की वजह से फराह खान स्क्रीन छोड़कर चली गई हैं। जिसके बाद देवोलीना और रश्मि को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने फराह खान से अपनी गलती की माफी मांगी।
संडे को लौटेंगे सलमान खान
सलमान खान वीकेंड के वार में शनिवार को भले ही शो में नजर नहीं आए। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो वो रविवार को लौट रहे हैं। फराह खान इससे पहले भी शो में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने शुरुआती हफ्तों में गेम के हिसाब से घरवालों को रैंक दी थी। जिसके बाद घर में काफी बवाल हुआ था।