😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15: from Rubina Dilaik to Urvashi Dholakia these ex winners of bigg boss will become the part of bigg boss 15 finale
{"_id":"61f4422a90db194d0a11575c","slug":"bigg-boss-15-from-rubina-dilaik-to-urvashi-dholakia-these-ex-winners-of-bigg-boss-will-become-the-part-of-bigg-boss-15-finale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: फिनाले एपिसोड में चार चांद लगाएंगे ये सितारे, रुबीना दिलैक से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक बिखेरेंगी अपने जलवे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: फिनाले एपिसोड में चार चांद लगाएंगे ये सितारे, रुबीना दिलैक से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक बिखेरेंगी अपने जलवे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:52 AM IST
सार
टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन जल्द ही अपने विजेता का एलान करने वाला है। अगले कुछ घंटों में शो को अपने इस सीजन का विजेता मिल जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन जल्द ही अपने विजेता का एलान करने वाला है। अगले कुछ घंटों में शो को अपने इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। ऐसे में इस वीकेंड होने वाले शो के फिनाले के लिए तैयारियां भी जोरों- शोरों से शुरू हो चुकी हैं। बीते कुछ महीनों से लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले का अब लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही दर्शक यह जानने को बेताब है कि इस सीजन कौन सदस्य बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करता है।
इसी बीच शो के फिनाले को ग्रैंड और धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स भी भरपूर कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार और रविवार को होने वाले शो के इस फिनाले एपिसोड में कई जाने-माने सितारे नजर आने वाले हैं। इससे पहले बीते कुछ दिनों पहले ही कलर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी थी कि इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में पुराने सीजन के विनर्स नजर आने वाले हैं।
वहीं, अब हाल ही में सूट हुए शो के फिनाले एपिसोड के दौरान टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया से लेकर श्वेता तिवारी और रुबीना दिलैक जैसे मशहूर कलाकार शो के सेट पर नजर आए। अपने पसंदीदा सदस्य को सपोर्ट करने पहुंचे इन कलाकारों को बिग बॉस के घर के बाहर कैमरों में कैद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राखी सावंत और उनके पति रितेश
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा शो के ग्रैंड फिनाले में राखी सावंत और उनके पति रितेश भी नजर आने वाले हैं। दरअसल हाल ही में घर से बाहर हुईं राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह अपने पति के साथ शो के ग्रैंड फिनाले में परफॉर्मेंस करती नजर आएंगी। इसी सिलसिले में उन्हें भी बिग बॉस के घर के बाहर कैमरे में कैद किया गया।
4 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में इस बार के बीते सीजंस के लगभग सभी विनर्स नजर आएंगे। हालांकि इस दौरान बिग बॉस 13 के विनर रहे दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की कमी भी जरूर नजर आएगी। बिग बॉस के सबसे सफल सीजन के विजेता रहे सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में उनकी कमी पूरी करने सिद्धार्थ की करीबी दोस्त शहनाज गिल फिनाले एपिसोड में उन्हें एक खास ट्रिब्यूट देती नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि बिग बॉस 15 का फिनाले 29 और 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। वहीं इस सीजन के फाइनलिस्ट की बात करें तो इस सीजन 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस बार शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, रश्मि देसाई, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश ट्रॉफी हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X