सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Finale: कम वोट के चलते टॉप 5 में जगह नहीं बना पाईं रश्मि देसाई, अब इनके बीच जारी है मुकाबला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 29 Jan 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale 2022 Live Updates Salman Khan started the grand finale with a performance the bb 15 winner will come out soon
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 100 दिनों से भी ज्यादा लंबे समय तक चले इस रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। ग्रैंड फिनाले में टीवी के कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी शो की शुरुआत होस्ट सलमान खान ने की। ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लगे। उन्होंने घर में आकर सबसे पहले फाइनलिस्ट का शानदार परिचय दिया और फिर बाहर हो चुके घरवालों से मिलवाया। 


 
रश्मि देसाई हुईं बाहर
सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स से बात करने के बाद सीधा एविक्शन की शुरुआत की। शो में रश्मि देसाई टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाई हैं। वह ग्रैंड फिनाले से बाहर हो गई हैं। इस एविक्शन के लिए सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की मांओं से एक प्रक्रिया करवाई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स की मां ने हाथ में एक बोर्ड पकड़ रखा था, जिस पर सेफ या अनसेफ लिखा था। इस दौरान रश्मि देसाई के नाम के आगे अनसेफ लिखा था।
 

Trending Videos
Bigg Boss 15 Grand Finale 2022 Live Updates Salman Khan started the grand finale with a performance the bb 15 winner will come out soon
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप 5 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 15' के टॉप 5 में रश्मि देसाई जगह नहीं बना पाई हैं। ऐसे में अब फिनाले की जंग शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच जारी है। इनमें से ही कोई एक इस सीजन का विनर बनेगा, जिसका एलान कल यानी रविवार को होगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale 2022 Live Updates Salman Khan started the grand finale with a performance the bb 15 winner will come out soon
श्वोता तिवारी बिग बॉस 15 - फोटो : amar ujala Mumbai

ग्रैंड फिनाले में कल भी होगा धमाल
बिग बॉस 15 के इस ग्रैंड फिनाले में पुराने सीजन के विनर्स भी एंट्री लेंगे, जिसमें उर्वशी ढोलकिया, रुबीना दिलैक, गौहर खान, श्वेता त्रिपाठी और गौतम गुलाटी शामिल हैं। ये सभी इस खास मौके पर एक शानदार परफॉर्मेंस देंगे। इतना ही नहीं, सबका राखी सावंत से भी सामना होगा। राखी बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक को चैलेंज करेंगी। वह दोनों कटरीना कैफ के गाने चिकनी चमेली पर धमाकेदार डांस करेंगे।

Bigg Boss 15 Grand Finale 2022 Live Updates Salman Khan started the grand finale with a performance the bb 15 winner will come out soon
सलमान खान - फोटो : amar ujala , Mumbai

सलमान खान संग होगा फाइनलिस्ट का परफॉर्मेंस
ग्रैंड फिनाले में सलमान खान शो के फाइनलिस्ट यानी शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के साथ ही एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। इस दौरान सभी सलमान खान के गाने ‘अल्लाह दुहाई’ पर डांस करेंगे, जो काफी शानदार होने वाला है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale 2022 Live Updates Salman Khan started the grand finale with a performance the bb 15 winner will come out soon
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

घरवालों का संदेश पाकर भावुक हुए कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस में  कंटेस्टेंट्स को घरवालों का संदेश दिखाया गया। रश्मि देसाई की मां कहा कि मेरी बेटी फिनाले तक पहुंचेगी ये मुझे पता था। जब वह 19 घंटे तक खड़ी रही तक मुझे बहुत दुख हुआ। वहीं, प्रतीक की मां ने कहा कि वो बहुत इमोशनल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed