फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: इस हफ्ते ही होगा बिग बॉस का फिनाले, इन 7 कंटेस्टेंट्स में से कौन उठाएगा ट्रॉफी?

Tue, 25 Jan 2022 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 25 Jan 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale to be held on this date check complete list of finalists
बिग बॉस 15 - फोटो : social media

टेलीविजन इंडस्ट्री का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो कहे जाने वाले 'बिग बॉस' का 15वां सीजन भले ही एक फ्लॉप सीजन रहा हो, लेकिन फिर भी यह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहा है। इसकी वजह चाहे घरवालों के झगड़े, उनके बनते-बिगड़ते रिश्ते या फिर इस सीजन हुए एलिमिनेशन्स रहे हों, लेकिन इन सबके साथ सीजन ने अपना ये सफर पूरा कर ही लिया है। शो के होस्ट और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने इस सीजन के फिनाले की डेट अनाउंस कर दी है, जिसके बाद से ही फैंस के अंदर विनर को जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। 

Bigg Boss 15 Grand Finale to be held on this date check complete list of finalists
बिग बॉस 15 में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने किया डेट का खुलासा 
हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 15 के फिनाले की डेट का खुलासा कर दिया है। इस बार शो के फिनाले को 30 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा। इस दिन शो का विनर सबके सामने आएगा और उसको ट्रॉफी दी जाएगी। यानी की छोटे परदे पर झगड़ों, साजिशों और एक दूसरे को नीचा दिखाने की हरकतों के शो ‘बिग बॉस’ की इस सप्ताहांत विदाई हो रही है। 


 
Bigg Boss 15 Grand Finale to be held on this date check complete list of finalists
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इन कंटेस्टेंट्स में होगी जंग
वैसे तो इस शो में इस बार बहुत से कंटेस्टेंट्स आए थे लेकिन फिनाले में अपनी जगह बनाने में कुछ ही कामयाब हुए। इन सितारों में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, रश्मि देसाई और राखी सावंत शामिल हैं। इन सितारों ने इस बार टिकट-टू- फिनाले अपने नाम किया है।लेकिन अब इनमें से भी एक कंटेस्टेंट जल्द बेघर होगा, जिसका फैसला ऑडियंस करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Grand Finale to be held on this date check complete list of finalists
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस कर रहे कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट
शो के दर्शक फिनाले की डेट आते ही अपने- अपने फेवरेट सितारों को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उन्हें प्रमोट कर रहे हैं, जिससे उनके फेवरेट स्टार्स जीत जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed