फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शो से अभिजीत बिचुकले के बाहर होने पर खुश हुईं राखी सावंत, हाथ जोड़ते हुए कही ये बात

Tue, 25 Jan 2022 01:16 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 25 Jan 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant was happy after Abhijeet Bichukale was out of the show said I am blessed
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में कुछ ही दिन बचे हैं और अब शो का आखिरी एविक्शन भी हो गया है। घर में डबल एविक्शन हुआ, जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले बिग बॉस 15 से बाहर हो गए हैं। वहीं, रश्मि देसाई इस एलिमिनेशन से सुरक्षित बच गई हैं, जिसके बाद अब उनकी जर्नी शो में आगे बढ़ गई है। देवोलीना और अभिजीत के जाने के बाद घर का माहौल थोड़ा मायूस जरूर हुआ, लेकिन इसी बीच राखी सावंत काफी खुश नजर आईं। जी हां, अभिजीत बिचुकले के बाहर होने से राखी सावंत ने कहा है कि वह काफी खुश हैं।


 
दरअसल, हुआ ये कि शो में सुबह के दौरान राखी सावंत, रश्मि देसाई, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल गार्डन एरिया में बैठे हुए थे। इस दौरान रश्मि देसाई अभिजीत बिचुकले की आवाज निकालने की कोशिश करती हैं, जिस पर प्रतीक कुछ ऐसा कह देते हैं कि राखी सावंत अभिजीत के नाम पर ही हाथ जोड़ लेती हैं।

Bigg Boss 15 Rakhi Sawant was happy after Abhijeet Bichukale was out of the show said I am blessed
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि देसाई की आवाज सुनने के बाद प्रतीक सहजपाल कहते हैं, ‘रश्मि की आवाज सुनकर मुझे लगा की बिचुकले दादा आ गए।’ इस पर रश्मि जोर से चिल्लाकर कहती हैं कि बकवास मत कर। प्रतीक की ये बात सुनकर बीच में राखी भी बोल पड़ती हैं कि अगर तुझे बुरा लग रहा है उनके जाने का तो तू पूल में कूद जा।

Bigg Boss 15 Rakhi Sawant was happy after Abhijeet Bichukale was out of the show said I am blessed
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी हाथ जोड़कर कहती हैं, ‘मैं धन्य हूं कि बिचुकले दादा यहां से चले गए। अगर भाई तुझे बुरा लग रहा है, तो तू यहां से पूल में कूद जा। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।’ इस पर प्रतीक कहते हैं कि यार मैं टाइमपास भी नहीं कर सकता क्या? इस पर राखी कहती हैं, ‘तेरे टाइमपास के लिए हम उसे नहीं झेल सकते हैं। हमें माफ करना।’ इस पर रश्मि भी कहती हैं कि तुम एक अकेले हो जो उनसे अजीब अजीब बातें करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant was happy after Abhijeet Bichukale was out of the show said I am blessed
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस बातचीत के कुछ समय बाद राखी सावंत और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई भी हो जाती है। प्रतीक राखी को चाय में डूबा हुआ बिस्कुट कह देते हैं, जिससे राखी भड़क जाती हैं। इस दौरान राखी बार-बार कहती हैं कि प्रतीक ने उनकी उम्र की बात की है। इसी बीच प्रतीक रोने भी लग जाते हैं और कहते हैं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। जिस वजह से घरवाले आगे आकर दोनों की लड़ाई शांत करवाते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Rakhi Sawant was happy after Abhijeet Bichukale was out of the show said I am blessed
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बिग बॉस 15 के फिनाले वीक में तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, राखी सावंत और रश्मि देसाई ने अपनी जगह बनाई है। इनमें से ही कोई एक बिग बॉस 15 के विनर होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed