फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: शो में आए आरजे ने करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश के साथ खेला रोमांटिक गेम, हर सही जवाब पर एक्टर को मिली ‘किस’

Tue, 25 Jan 2022 12:36 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 25 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Romantic game played with Karan Kundrra Tejasswi Prakash in the show the actor got kiss on every right answer
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 महज कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस रियलिटी शो का फिनाले वीक शुरू हो गया है और अब महज चंद दिनों में बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें सीजन 15 का विनर सबके सामने आ जाएगा। इससे पहले भी मेकर्स घर में कई मजेदार टास्क करवा रहे हैं, जिससे घर का माहौल काफी मजेदार बना हुआ है। बिग बॉस में आरजे पलक और आरजे करण ने एंट्री की। इस दौरान दोनों ने घरवालों के साथ ढेर सारी बातें कीं और हर किसी से मजेदार सवाल भी किए। लेकिन आरजे पलक और करण ने शो में आकर करण कुंद्रा और तजस्वी प्रकाश के साथ एक रोमांटिक गेम भी खेला।


 
इस गेम में दोनों आरजे ने मिलकर करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश से जुड़े कुछ सवाल किए। इस गेम की खास बात ये थी कि करण को हर सही जवाब पर तेजस्वी प्रकाश से एक किस मिला और गलत जवाब पर थप्पड़।

Bigg Boss 15 Romantic game played with Karan Kundrra Tejasswi Prakash in the show the actor got kiss on every right answer
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस गेम के दौरान करण कुंद्रा की आंखों पर पहले एक काली पट्टी बांध दी गई थी और फिर दोनों आरजे ने मिलकर करण कुंद्रा से तजस्वी के बारे में कई सवाल किए। करण से पहला सवाल किया गया कि तेजस्वी ने कपड़े कौन से कलर के पहने हुए हैं? इस पर करण ने सही जवाब देते हुए कहा कि बेबी पिंक कलर का आउटफिट पहना है। इस पर तेजस्वी ने करण को गाल पर एक किस किया।

Bigg Boss 15 Romantic game played with Karan Kundrra Tejasswi Prakash in the show the actor got kiss on every right answer
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद करण कुंद्रा से पूछा गया कि तेजस्वी प्रकाश ने कौन सी शेप के इयररिंग्स पहने हुए हैं? इस पर करण गलत जवाब देते हैं, जिस वजह से उन्हें तेजस्वी के हाथ से एक थप्पड़ भी खाना पड़ जाता है। हालांकि, करण कुंद्रा से आगे भी तेजस्वी से जुड़े ऐसे ही कुछ और रोमांटिक सवाल किए जाते हैं, जिसका वह बिल्कुल ठीक-ठीक जवाब देते हैं और यहीं चीजें देखकर घर में आए दोनों आरजे भी खुश हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Romantic game played with Karan Kundrra Tejasswi Prakash in the show the actor got kiss on every right answer
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बिग बॉस 15 में डबल एविक्शन हुआ है, जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले पर खतरे की तलवार लटक रही थी। इस एविक्शन में देवोलीना और अभिजीत बिग बॉस से बाहर हो चुके हैं और रश्मि ने फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Romantic game played with Karan Kundrra Tejasswi Prakash in the show the actor got kiss on every right answer
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

अब रश्मि के अलावा टिकट टू फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर चुके सदस्यों में तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और राखी सावंत का नाम शामिल है। इनमें से ही कोई एक बिग बॉस 15 के विनर होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed