फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaheer Sheikh: पिता के निधन के बाद शहीर शेख ने लिखा भावुक नोट, तस्वीरें शेयर कर बोले- 'आप मुझमें जिंदा रहेंगे'

Mon, 24 Jan 2022 09:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 24 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Shaheer Sheikh shares his late father photos and wrote emotional note
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है। फिर चाहे वो आम इंसान हो या फिर कोई सेलिब्रिटी। बीते कुछ समय से हर किसी मुश्किल दिनों का सामना कर रहा है। कई लोगों ने इस मुश्किल समय में अपनों को भी खोया है। हाल ही में, टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता शहीर शेख ने अपने पिता को खो दिया है। अभिनेता के पिता कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उन्होंने 20 जनवरी 2022 को अपनी आखिरी सांस ली। शहीर शेख अपने पिता को खोने के बाद टूट गए हैं। वह अब काफी ज्यादा दुखी हैं और अपने पिता को काफी याद कर रहे हैं। इसी वजह से अभिनेता ने अपने पिता की याद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।


 
दरअसल, शहीर शेख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ शहीर शेख ने बताया है कि अपने पिता को खोना उनके लिए सबसे दुखद समय था।

Shaheer Sheikh shares his late father photos and wrote emotional note
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

शहीर शेख ने लिखा, ‘सब्र, दया और नम्रता में महानता है। दूसरों को देने में खुशी है और ईमानदारी में शांति है। अगर सबसे अविश्वसनीय व्यक्ति के लिए इस दुनिया में कोई गाइड होती तो वो मेरे पिता थे। उन्हें खोना, उन्हें जाते हुए देखना मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक पल रहा है। उन्होंने मेरे दिल और जीवन में एक खालीपन छोड़ा है।’

Shaheer Sheikh shares his late father photos and wrote emotional note
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे शहीर शेख ने लिखा, ‘लेकिन उससे पहले उन्होंने मेरे जीवन को अर्थ और उद्देश्य से भर दिया है। उन्होंने मेरे जीवन को इतने प्यार और करूणा से भर दिया है कि उसमें अब नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। मुझे उनके शानदार जीवन को देखने और सभी को दिए गए प्यार को देखने के लिए, बड़े या छोटे हर किसी के लिए उनके सम्मान को देखने के लिए आशीर्वाद मिला है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheer Sheikh shares his late father photos and wrote emotional note
शहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

शहीर शेख ने अपने कैप्शन में आखिर में लिखा, ‘पापा, यहां कोई अलविदा नहीं है क्योंकि आपका एक हिस्सा मुझमें हमेशा जिंदा रहेगा। मुझे अपना बेटा बनने के लिए चुनने के लिए धन्यवाद। इससे बड़ा सम्मान कोई नहीं हो सकता।’  

विज्ञापन
Shaheer Sheikh shares his late father photos and wrote emotional note
पवित्र रिश्ता सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो, शहीर शेख जल्द ही ‘पवित्र रिश्ता 2.0’ में नजर आएंगे। इस सीरियल में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे नजर आएंगी। ये सीरीयल ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जी5’ पर स्ट्रीम होगा, जिसके ट्रेलर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed