फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान ने मीका सिंह के साथ बजाया ढोल, दोनों ने जमकर किया भांगड़ा

Mon, 24 Jan 2022 01:26 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 24 Jan 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan played dhol with Mika Singh and also did Bhangra
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 सुर्खियों में बना हुआ हैं क्योंकि अब ये शो जल्द ही खत्म होने वाला है। महज चंद दिनों में इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें घर में मौजूद कोई एक कंटेस्टेंट विनर के रूप में सामने आएगा। लेकिन इससे पहले भी मेकर्स शो को मजेदार बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसी वजह से इस बार भी 'वीकेंड का वार' में गेस्ट के आने का सिलसिला जारी रहा।



इस 'वीकेंड का वार' में मीका सिंह सलमान खान के शो में पहुंचे। यहां पर मीका सिंह अपने गाने ‘मजनू’ का प्रमोशन करने पहुंचे। मीका ने शो में धमाकेदार एंट्री लेते हुए कई गाने गए और फिर उन्होंने सलमान खान के साथ डांस भी किया। इतना ही नहीं, शो के बीच एक समय ऐसा भी आया, जब मीका सिंह सलमान खान को भांगड़ा सिखाते हैं। साथ ही वह सलमान खान से ढोल भी बजवाते हैं।

Bigg Boss 15 Salman Khan played dhol with Mika Singh and also did Bhangra
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो में आने के बाद मीका सिंह सलमान खान से कहते हैं कि मैंने आपकी फिल्म ‘अंतिम’ देखी थी, जिसमें आप सरदार बनते हैं। आप काफी क्यूट सरदार लगते हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि आप थोड़ा मस्ती और जोश वाले सरदार बने। मीका की इस बात पर सलमान खान ‘हां’ में जवाब देते हैं।

Bigg Boss 15 Salman Khan played dhol with Mika Singh and also did Bhangra
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद मीका सिंह कहते हैं कि जब हम ज्यादा खुश होते हैं चक दे फट्टे कहते हैं। इस दौरान मीका सिंह अपने मुंह से एक आवाज भी निकालते हैं। इसी तरह सलमान खान भी ऐसा ही करते हैं और जोर से चक दे फट्टे कहते हैं। इसके बाद ही मीका सिंह सलमान खान को भांगड़ा करवाते हैं। इस दौरान दोनों मिलकर कई सारे भांगड़ा के स्टेप करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan played dhol with Mika Singh and also did Bhangra
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

मीका और सलमान खान की मस्ती का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होती। भांगड़ा करने के बाद मीका सिंह सलमान खान के लिए ढोल लेकर आते हैं और फिर दोनों ढोल भी बजाते हैं। इस दौरान दोनों ढोल के साथ ही घरवालों से भी मिलते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Salman Khan played dhol with Mika Singh and also did Bhangra
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बिग बॉस 15 में जल्द ही डबल एविक्शन होने वाला है। रश्मि देसाई, अभिजीत बिचुकले और देवोलीना भट्टाचार्जी में से कोई दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं। अभी घर में तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, राखी सावंत और करण कुंद्रा टिकट टू फिनाले वीक में जगह बना चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed