फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: जय भानुशाली और विशाल कोटियन को मिली खाना बनाने की ड्यूटी, दोनों के बीच हुआ टास्क

Wed, 10 Nov 2021 01:08 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 10 Nov 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 jay bhanushali and vishal kotian prepared food for shamita shetty and raqesh bapat dinner date
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है और इस दौरान घर में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला। पहले हफ्ते से लेकर तीसरे हफ्ते तक दोस्त रहे विशाल कोटियन और जय भानुशाली के रिश्ते में चौथा हफ्ता आते-आते दरार आ गई और छठे हफ्ते में इनकी जय-वीरू की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। इस हफ्ते बिग बॉस के वीकेंड के वार के बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला, जहां दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाई, बल्कि अपशब्द भाषा का भी प्रयोग किया।



विशाल-जय को मिली खाना बनाने की ड्यूटी

विशाल और जय दोनों को ही कभी किचन में खाना बनाते हुए बिग बॉस के घर में नहीं देखा गया। ऐसे में बिग बॉस ने इन दोनों को ही खाना बनाने की ड्यूटी दे डाली। दरअसल बिग बॉस ने शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश और निशांत भट्ट को कंफेशन रूम में बुलाया और उनसे कहा, ‘जब से आप तीनों बिग बॉस के घर में आए हैं तबसे आप ही किचन में अधिकतर खाना बनाते हुए पाए गए हैं। आज आप तीनों को मिलकर उन दो सदस्यों का नाम लेना है जो न सिर्फ घर में बल्कि बाहरी दुनिया में भी खाना बनाना नहीं जानते हैं।

bigg boss 15 jay bhanushali and vishal kotian prepared food for shamita shetty and raqesh bapat dinner date
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तीनों ने जय और विशाल का नाम लिया

इन तीनों ने आपसी सहमति से जय और विशाल का नाम बिग बॉस के सामने रखा। तेजस्वी ने कहा विशाल बाहरी दुनिया में भी खाना नहीं बनाते हैं तो वहीं निशांत ने जय भानुशाली का नाम लिया। जहां तीनों ने कहा कि जय और विशाल दोनों ने ही कभी भी किचन ड्यूटी नहीं की है। जब शमिता जय के नाम पर राजी नहीं हुई तो तेजस्वी ने कहा क्योंकि जय ने इस घर में कुछ नहीं बनाया इस चीज पर उनका नाम ले सकते हैं। जिसके बाद दोनों का नाम लिया गया।

bigg boss 15 jay bhanushali and vishal kotian prepared food for shamita shetty and raqesh bapat dinner date
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस ने दिया टास्क

शमिता शेट्टी, तेजस्वी और निशांत के फैसले के बाद बिग बॉस ने इन दोनों को खाना बनाने का एक टास्क दिया। इस टास्क का नाम ‘होपलेस शेफ था। जहां एक टेबल पर जय और दूसरी टेबल पर विशाल को एक खास मकसद के लिए चाइनीज खाना बनाना था। जहां एक तरफ जय को खाना कैसे बनाए वो समझ नहीं आया तो वहीं दूसरी तरफ विशाल को कैसे सब्जी काटनी है इसका कोई अंदाजा नहीं था। दोनों के बीच का ये टास्क काफी शानदार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 jay bhanushali and vishal kotian prepared food for shamita shetty and raqesh bapat dinner date
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

इस खास डेट के लिए बनाया था खाना

दरअसल जय भानुशाली और विशाल कोटियन के बीच ये टास्क एक खास मकसद के लिए हुआ था। दोनों को खाना शमिता शेट्टी और राकेश बापट की डिनर डेट के लिए तैयार करना था। इन दोनों को सूप बिरयानी और पनीर बनाना था। खाना बनाते समय ये दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए और कुछ समय के लिए अपने बीच की दुश्मनी बिलकुल भूल गए।

विज्ञापन
bigg boss 15 jay bhanushali and vishal kotian prepared food for shamita shetty and raqesh bapat dinner date
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

दोनों ने एक-दूसरे को दिया था टैग

काफी समय से अंदर ही अंदर चल रही जय और विशाल की वॉर इस वीकेंड के वार में खुलकर देखने को मिली। एक तरफ जहां विशाल ने जय को ये कहते हुए बुरे का मुखौटा दिया कि वो किसी भी बात को खींचते हैं तो वही जय ने भी विशाल कोटियन को घर का सबसे सेलफिश सदस्य बताया। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed