सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: जय भानुशाली ने तेजस्वी प्रकाश पर किया कमेंट, कहा- यहां सबका गुरूर टूटता है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 23 Nov 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 jay bhanushali comment on tejasswi prakash says not everybody digest fame and power
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

बिग बॉस 15 में जहां तेजस्वी और जय भानुशाली शुरुआत में एक-दूसरे के साथ नजर आते थे और गेम हो गया निजी जिंदगी एक-दूसरे के साथ साझा करते थे, तो वहीं अब करण कुंद्रा से नजदीकियां बढ़ने के बाद जय और तेजस्वी की दोस्ती में तो दरार आई ही, लेकिन इसी के साथ घर में भी अक्सर इन-दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिला। हाल ही में जब मीडिया घर में आई तो उन्होंने तेजस्वी पर कई सवाल खड़े किए। एक मीडिया रिपोर्टर ने तेजस्वी को कहा कि आप जब वीआईपी रूम में थीं तो आपका बर्ताव बिलकुल ही अलग था।



जय ने कहा गुरूर सबका टूटता है

जैसे ही तेजस्वी से रिपोर्टर ने ये सवाल किया, जय ने तुरंत ही कहा ये बिलकुल सच है। इसी के साथ जब तेजस्वी मीडिया के वीआईपी रूम वाले सवाल का जवाब दे रही थीं तो उस दौरान जय ने उनकी बात के काटते हुए बीच में कहा कि गुरूर सबका टूटता है। हालांकि तेजस्वी ने उनकी बात पर कुछ रिएक्ट नहीं किया और सीधे तौर पर कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं रूढ़ हूं तो मैं उसका पूरा ध्यान रखूंगी।     

Trending Videos
Bigg Boss 15 jay bhanushali comment on tejasswi prakash says not everybody digest fame and power
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

जय ने कहा तेजस्वी के सिर पर चढ़ी थी पावर

जय भानुशाली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वीआईपी जोन मिलने के बाद पावर जिसके सिर पर चढ़कर बोल रही थी वो थी तेजस्वी, जहां वो हमें ऑर्डर दे रही थीं कि हम आपको बताएंगे कि आपको कब काम करना है। जय ने आगे कहा ना तो यहां पर कोई किसी का नौकर है और न ही कोई किसी का मालिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 jay bhanushali comment on tejasswi prakash says not everybody digest fame and power
जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

जय ने कहा फेम सबको हजम नहीं होती

जय ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि फेम बहुत लोगों को हजम नहीं होती। जो पावर है वो यहां पर बहुत लोगों को हजम नहीं होती। जिसको ये फेम और पावर हजम हो जाती है वो सालों साल इंडस्ट्री पर राज कर लेता है और जो नहीं कर पाता वो एक दो साल में ही निकल जाता है। इसका जीता-जाता उदाहरण मैंने उस दिन देखा था जब वो वीआईपी बनी थीं।

Bigg Boss 15 jay bhanushali comment on tejasswi prakash says not everybody digest fame and power
जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन - फोटो : Social Media

दोस्त को कह दी थी ये बात

जय ने आगे कहा, ‘तेजस्वी ने अपने दोस्तों तक को ये कह दिया था कि आपको हमारे बर्तन भी धोने होंगे। आपको सारे काम भी करने होंगे और मैं बताऊंगी आपको कब काम करना है। मुझे इससे कुछ दिक्कत नहीं है, लेकिन आपने पूरी जनता को ये दिखा दिया कि आप जितना भी छुपाने की कोशिश करें हिंदुस्तान को वो दिख जाएगा जो आप अंदर से हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 jay bhanushali comment on tejasswi prakash says not everybody digest fame and power
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

नेहा ने भी उठाए सवाल

नेहा ने भी तेजस्वी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कंट्रोलिंग होने में दिक्कत नहीं है, लेकिन आप वीआईपी जोन में आना उस हिसाब से डिसाइड करते हैं जो आपकी बात मानता है। आप एक भेड़ चाल में चल रहे हैं और जो अलग करने की कोशिश कर रहा है उसे पूरी तरह से अलग कर देते हैं। जिसके बाद तेजस्वी और नेहा के बीच थोड़ी बहस भी हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed