फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: ये हैं सलमान के शो के पांच सबसे विवादित कंटेस्टेंट, जबरदस्त लड़ाई और ड्रामे से फैंस का कर रहे मनोरंजन

Thu, 14 Oct 2021 08:11 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 14 Oct 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 15 karan kundra to shamita shetty these top five contestants of the show is making headlines for their fights and friendship
प्रतीक सहजपाल, मीशा अय्यर, करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर अपने विवादों और धमाकेदार कंटेंट को लेकर चर्चा में रहता है। इस बार बिग बॉस का सीजन 15 शुरु होने से पहले ही चर्चा में था और अब पहले ही दिन से कंटेस्टेंट के बीच का प्यार और तकरार फैंस को काफी मजेदार लग रहा है। हालांकि हर सीजन में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट होते हैं जिनकी वजह से वो सीजन मजेदार बन जाता है और उनके हंसी, झगड़े और विवाद दर्शको को लंबे समय तक याद रहते हैं।



ये हैं इस सीजन के विवादित कंटेस्टेंट

बिग बॉस 15 में भी कुछ ऐसे ही कंटेस्टेंट देखने को मिल रहे हैं जिनकी वजह से शो चर्चा में है और उनके कारण शो को जबरदस्त टीआरपी भी मिल रही है। तो चलिए आपको बताते हैं उन पांच कंटेस्टेंट के बारे में जिनके कारण बिग बॉस 15 की हो रही है चर्चा।

Bigg boss 15 karan kundra to shamita shetty these top five contestants of the show is making headlines for their fights and friendship
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

प्रतीक सहजपाल

प्रतीक सबसे पहले बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे। इस दौरान भी फैंस ने उनके गुस्से और दोस्ती दोनों का रूप देखा था। बिग बॉस 15 में अपनी जगह बनाने के लिए प्रतीक ने ओटीटी से अपना नाम हटवा लिया था। वहीं अब इस घर में प्रतीक शुरू से ही चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ जहां उनके गुड लुक्स से दर्शक उनके दीवाने हो जाते हैं तो वहीं उनका गुस्सा करना और दूसरे कंटेस्टेंट्स से लड़ाई झगड़ा भी चर्चा में है। विधि के बाथरुम कांड को लेकर सलमान से डांट पड़ने और जय भानुशाली संग लड़ाई करने को लेकर प्रतीक लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Bigg boss 15 karan kundra to shamita shetty these top five contestants of the show is making headlines for their fights and friendship
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी

अभिनेत्री शमिता शेट्टी पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। अपने जीजा राज कुंद्रा के मामले के बीच शमिता ने बिग बॉस ओटीटी में कदम रखा था और टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। बिग बॉस 15 के घर में भी शमिता का जलवा बरकरार है। दूसरे कंटेस्टेंट से उनकी लड़ाई और कभी दोस्ती के पल फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे हैं और उनके कारण शो को भी जबरदस्त टीआरपी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 15 karan kundra to shamita shetty these top five contestants of the show is making headlines for their fights and friendship
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

जय भानुशाली

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली ने अंतिम पलों में बिग बॉस 15 में एंट्री की थी और इस वक्त वो शो के टॉप परफॉर्मर नजर आ रहे हैं। प्रतीक सहजपाल से उनकी लड़ाई भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।  साथ ही जय टीवी का मशहूर चेहरा है और उनकी पहले से ही काफी अच्छी फैन फालोइंग है तो दर्शक जय को काफी सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg boss 15 karan kundra to shamita shetty these top five contestants of the show is making headlines for their fights and friendship
मीशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

मीशा अय्यर

बिग बॉस के इतिहास में अब तक बहुत से ऐसे कंटेस्टेंट भी देखने को मिले हैं जिन्होंने अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस सीजन में मीशा अय्यर फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब नजर आ रही हैं। ईशान सहगल संग शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी पर भले ही दर्शक सवाल उठा रहे हों लेकिन इसके कारण फैंस का ध्यान भी बार बार उन पर ही जा रहा है। हाल ही में मीशा और ईशान की लड़ाई हो गई जिसे लेकर ट्विटर पर कई रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed