फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: विशाल कोटियन को लेकर फिर भिड़े-तेजस्वी और करण, रश्मि के इस खुलासे से हुआ दोनों का झगड़ा

Sat, 11 Dec 2021 01:47 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 11 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra and tejasswi prakash gets into fight after rashami desai revealed about vishal kotian
Colors Tv - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी कुछ दर्शकों को रास आ रही है तो वहीं कुछ लोग इन दोनों के लव एंगल को फेक बताते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल करते हैं। हालांकि इन दिनो गेम को लेकर भी दोनों में कई बार आपसी मतभेद होता दिखाई दिया, लेकिन बाद में करण और तेजस्वी ने अपने बीच की गलतफहमी को खत्म किया। करण कुंद्रा जबसे तेजस्वी को पसंद करने लगे हैं तबसे ही उन्हें उनकी और विशाल की दोस्ती कुछ खास रास नहीं आई, जिसे लेकर दोनों के बीच काफी बार झगड़े भी हुए।



विशाल को लेकर एक बार फिर हुई बहस

विशाल कोटियन भले ही बिग बॉस 15 के घर से बेघर हो गए हों, लेकिन तेजस्वी और करण के रिश्ते में अब भी विशाल कोटियन को लेकर कही न कही खटास आ ही जाती है। हाल ही में जब रश्मि, तेजस्वी, उमर, करण और राजीव आपस में बैठकर बातचीत कर रहे थे तो उसी दौरान विशाल कोटियन को लेकर बात छिड़ गई, जहां तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि वो विशाल के साथ इसलिए नहीं थी कि वो उनकी गेम में मदद करें बल्कि इसलिए थी क्योंकि वो उनके दोस्त से।

bigg boss 15 karan kundrra and tejasswi prakash gets into fight after rashami desai revealed about vishal kotian
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रश्मि के इस खुलासे से हुआ झगड़ा

दरअसल रश्मि देसाई ने करण और बाकी मौजूदा सदस्यों के सामने ये कहा कि विशाल कोटियन भले ही शमिता शेट्टी के साथ बैठते थे, लेकिन उसकी प्राथमिकता हमेशा से तेजस्वी ही थी। वो शमिता के बारे में भले ही कुछ भी बोले, लेकिन वो तेजस्वी के बारे में कभी कुछ नहीं बोलता था। जिसे सुनने के बाद करण और उमर असहमत दिखे, लेकिन तेजस्वी ने कहा कि उन्हें पता था कि वो विशाल की पहली चॉइस हैं।

bigg boss 15 karan kundrra and tejasswi prakash gets into fight after rashami desai revealed about vishal kotian
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

उमर रियाज ने तेजस्वी के लिए कही ये बात

उमर रियाज ने भी करण के सामने कहा कि तेजस्वी ने जो कहा मुझे वो बिलकुल नहीं समझ आया। मुझे 10 हफ्ते का सफर समझ नहीं आ रहा। वो बोली विशाल की प्राथमिकता हमेशा मैं थी, मुझे लगा विशाल हमेशा फ्लिप मारेगा, लेकिन वो क्लियर है कि पहले दिन से वो ही विशाल की प्राथमिकता थी। जिसके बाद करण ने तेजस्वी से सवाल किया। इसी दौरान राजीव और उमर भी आपस में ये कहते हुए नजर आए कि तेजस्वी प्रकाश ऐडा बनकर पेड़ा खा रही है और सबको घुमा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra and tejasswi prakash gets into fight after rashami desai revealed about vishal kotian
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण और तेजस्वी के बीच हुई जमकर लड़ाई

करण ने किचन से बाहर आने के बाद तेजस्वी से कहा कि उन्हें इस बात से तकलीफ है कि तेजस्वी ने कहा कि वो विशाल की प्राथमिकता हैं। करण ने कहा कि उन्हें लगता है कि तेजस्वी को विशाल के इंटेंट के बारे में पहले से पता था, जिसके बाद तेजस्वी ने करण के सामने अपनी बात रखने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान दोनों के बीच काफी गहमा-गहमी हो गई और दोनों एक दूसरे पर चिल्लाए।

विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra and tejasswi prakash gets into fight after rashami desai revealed about vishal kotian
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी हुईं परेशान

तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा से लड़कर स्विमिंग पूल के पास बैठ गईं। तेजस्वी इस दौरान अकेली और भावुक नजर आईं। हालांकि वो सब चीजों से इतना परेशान हो गईं कि उन्होंने सुबह के 4 बजे स्विमिंग पूल में उतरकर स्वीमिंग की। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब दोनों का झगड़ा देखने को मिला है। इससे पहले भी फिनाले टास्क को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed